हनी सिंह शो के आयोजकों पर निगम का एक्शन, टैक्स जमा नहीं कराने पर आयोजन स्थल से जब्त किया सामान

Date:

इंदौर। नगर निगम की चेतावनी के बाद भी बिना मनोरंजन शुल्क जमा कराए हनी सिंह का शो कराने वाले आयोजकों पर सख्त एक्शन लिया है। नगर निगम ने शो से पहले ही पैसे जमा कराने की चेतावनी दी थी, इसके बाद भी आयोजकों ने राशि जमा नहीं कराई। रविवार सुबह-सुबह निगम का अमला आयोजन स्थल पर पहुंचा और करीब दो-तीन ट्रक सामान जब्त कर लिया। अब राशि जमा कराने के बाद ही सामान वापस होगा।

उल्लेखनीय है कि हनी सिंह के कार्यक्रम के आयोजकों ने नगर निगम के बार-बार कहने के बावजूद भी मनोरंजन कर की राशि नहीं जमा कराई थी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के दबाव के बाद आज आयोजकों ने 7 लाख 84 हजार रुपए जमा कराए, लेकिन इसमें भी टिकट के आंकड़े छुपा गए। जब महापौर ने जीएसटी पोर्टल चेक कराया तो वहां कुछ और ही आंकड़ा दिखाई दे रहा था। इस पर महापौर ने कम से कम 50 लाख रुपए जमा कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

रात में ही निगम ने बना ली थी कार्रवाई की योजना

महापौर के निर्देश के बाद अपर आयुक्त लता अग्रवाल ने मेसर्स टी.वी. टुडे नेटवर्क लिमिटेड को नोटिस जारी किया है। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि बगैर राशि जमा कराए आयोजन न हो। नोटिस में कहा गया है कि नियमानुसार 10 प्रतिशत मनोरंजन कर देना जरूरी है। नगर निगम ने नोटिस में लिखा है कि इस आयोजन के सकल आय का 10 प्रतिशत मनोरजन एवं आमोद कर अनिवार्य रूप से अग्रिम जमा करावाएं। निगम ने कहा कि 50 लाख की राशि कार्यक्रम शुरू होने से पहले जमा करा दें, सत्यापन के बाद अगर ज्यादा राशि निकली तो वापस कर दी जाएगी। इसके बावजूद आयोजकों ने राशि नहीं जमा कराई। इसके बाद रात में ही नगर निगम ने आयोजकों पर कार्रवाई की तैयारी कर ली थी। रविवार सुबह निगम का अमला कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गया था।

महापौर की सख्ती से हुआ एक्शन

इस मामले में भले ही विभागीय अधिकारियों का रवैया ढुलमुल रहा, लेकिन महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने लगातार मोर्चा संभाला। उनके दबाव के बाद आयोजकों ने जैसे ही राशि जमा कराई, महापौर फिर सचेत हो गए और उन्होंने जीएसटी पोर्टल भी खंगाल डाला। इसके बाद तुरंत अधिकारियों को कम से कम 50 लाख रुपए जमा कराने के निर्देश दिए। जब राशि जमा नहीं हुई तो महापौर ने अधिकारियों को सामान जब्ती के निर्देश दिए। इस कार्रवाई से महापौर ने कड़ा मैसेज दे दिया है कि आने वाले समय में कोई दिलजीत दोसांझ के शो आयोजकों जैसा निगम का पैसा लेकर भाग नहीं सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, इस प्रक्रिया को लोकतंत्र से छेड़छाड़ बताया

चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर विपक्षी दल लगातार सवाल उठाते रहे हैं। अब पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रक्रिया की नीयत ठीक नहीं है। इस प्रक्रिया के तहत करोड़ों वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ है।