इस बार बिहार में विभागों के बंटवारे पर भारी पड़ी भाजपा, पहली बार गृह विभाग भी देने पर राजी हो गए नीतीश

Date:

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा ने इस बार मंत्रियों के विभागों में कोई समझौता नहीं किया है। इस बार गृह विभाग भी नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को दे दिया है। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते हुए यह पहला अवसर है जब उनके पास गृह विभाग नहीं होगा। इसके साथ ही कई और मलाईदार विभाग भी भाजपा के पास आ गए हैं।

नीतीश कुमार के मौजूदा कैबिनेट में भाजपा के 14, जेडीयू के 9, एलजेपी (आर) के 2, हम और आरएलडी के एकएक नेता को मंत्री बनाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन के साथसाथ ऐसे सभी विभाग की जिम्मेदारी है, जो किसी को आवंटित नहीं हुआ है। 89 सीटें लाकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भाजपा की ताकत इस बार मंत्रिमंडल में दिखाई दे रहा है। इस बार भाजपा गृह विभाग भी लेने में सफल रही है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इसे संभालेंगे। दूसरे उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास राजस्व एवं भूमि सुधार और खान एवं भूतत्व जैसे अहम विभाग आए हैं।

जदयू के बिजेंद्र यादव के पास वित्त, वाणिज्यकर, उर्जा, योजना विकास की जिम्मेदारी दी गई। विजय चौधरी को जल संसाधन, भवन निर्माण और संसदीय कार्य विभाग सौंपा गया है। इसके अलावा अशोक चौधरी को ग्रामीण कार्य विभाग, सुनील कुमार को शिक्षा विभाग की जम्मेदारी सौंपी गई है। ये सभी ऐसे विभाग हैं, जिसे राज्य के विकास के दृष्टिकोण को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास, विजय चौधरी को जल संसाधन विभाग दिया गया है। अशोक चौधरी को ग्रामीण कार्य विभाग का मंत्री बनाया गया है। दिलीप जायसवाल को उद्योग विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा लोजपा (आर) को गन्ना उद्योग विभाग और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग सौंपा गया है। हम पार्टी को लघु जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। आरएलएम को पंचायती राज विभाग दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शराब कांड पर एक्शन में सीएम, दिलीप कुमार नए संभागायुक्त, इरशाद वली को बनाया आईजी

सागर शराब कांड में सीएम ने न्यायिक जांच के आदेश दिए और प्रशासनिक बदलाव किए। दिलीप कुमार संभाग आयुक्त और इरशाद वली आईजी बने।

राहुल मियां नहीं समझ सकते वंदेमातरम् का महत्व: नितिन नवीन

राहुल मियां वंदे मातरम् का महत्व नहीं समझ सकते, नितिन नवीन का हल्द्वानी में बयान। राजनीतिक माहौल गर्म।

MP Police Bharti 2026: 22 सितंबर से 7500 पदों पर आवेदन शुरू

एमपी पुलिस भर्ती 2026 के तहत 7500 पदों पर आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी। यह भर्ती मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार का अवसर देगी।

‘दृश्‍यम 3’ ट्रेलर: विजय सलगांवकर के सामने मीरा की नई चुनौती

दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज, विजय सलगांवकर को इस बार नई चुनौती का सामना करना पड़ेगा। जानिए फिल्म की कहानी और सस्पेंस के बारे में।

ED रेड पर CM शिवकुमार का भाजपा पर वार, तीन नेताओं के नाम गिनाए

ED की छापेमारी पर CM शिवकुमार ने भाजपा पर हमला बोलते हुए तीन नेताओं के नाम दिए।

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन, उमर उन नबी पर NIA की चार्जशीट

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन का खुलासा, NIA की चार्जशीट के अनुसार उमर उन नबी ने डिजिटल किल गाइड से प्रशिक्षण लिया।

एमपी में MBBS इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त, 21,500 रु स्टाइपेंड पर सहमति

एमपी में एमबीबीएस इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त हो गई है और स्टाइपेंड को बढ़ाकर 21,500 रुपये कर दिया गया है।

सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23500 के नीचे फिसला

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट। सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23,500 के नीचे फिसला।

भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज: 13-17 सितंबर को नई दिल्ली में मुकाबले

भारत-अफगानिस्तान टी20I सीरीज 13 से 17 सितंबर तक नई दिल्ली में होगी। श्रेयस अय्यर और इब्राहिम जादरान की कप्तानी में टीमें भिड़ेंगी।

कर्नाटक मंत्री सतीश जारकीहोली पर ED का शिकंजा, 18 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली पर शिकंजा कसते हुए उनके 18 ठिकानों पर छापेमारी की है।