👉 यह भी पढ़ें:
- FIFA World Cup 2026 Semifinal: कौन बनेगा नया चैंपियन? फ्रांस, स्पेन, अर्जेंटीना या इंग्लैंड, जानिए किसका पलड़ा सबसे भारी
- FIFA वर्ल्ड कप 2026: मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया, क्विनोनेस और जिमेनेज के गोलों से ओपनिंग मैच में धमाका
- आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप ; पकिस्तान को हराया, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से होगी भिड़ंत
- टी20 वर्ल्ड कप : भारत में बांग्लादेश के मैचों पर ICC–BCB में बढ़ा टकराव
- टी 20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान, शुभमन गिल बाहर, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिली जगह
- कप्तान हरमनप्रीत कौर ने वर्ल्ड कप जीत का श्रेय टीम, बीसीसीआई और दर्शकों को दिया
0:00 left
नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल जारी कर दिया है। 7 फरवरी से इसकी शुरुआत होगी, वहीं 8 मार्च को फाइनल मैच खेला जाएगा। इसमें कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है। भारत के कुल पांच वेन्यू पर टी20 वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे।
जारी शेड्यूल के अनुसार पहले दिन यानी 7 फरवरी को 3 मुकाबले खेले जाएंगे। पाकिस्तान का मुकाबला नीदरलैंड्स से होगा। भारत का मुकाबला यूएसए से और वेस्टइंडीज का बांग्लादेश से होगा। बता दें कि 2026 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर फाइनल में पाकिस्तान की टीम क्वालीफाई करती है तो फिर मैच श्रीलंका के कोलंबो में होगा। इसी तरह सेमीफाइनल मैच कोलकाता और मुंबई में खेला जाना है, लेकिन पाकिस्तान की टीम अगर सेमीफाइनल में जाती है तो फिर वो कोलंबो में सेमीफाइनल खेलेगी।
भारत और पाकिस्तान 15 फरवरी को भिड़ेंगे
2026 टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। यह मैच श्रीलंका के कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। टूर्नामेंट का सबसे पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेला जाएगा।
भारत के 5 शहरों में होगा मैच
भारत 7 फरवरी को मुंबई में यूएसए (अमेरिका) के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा, जिसके बाद नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ लीग मैच होंगे। भारत में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और अहमदाबाद में मैच खेले जाएंगे। वहीं श्रीलंका के कोलंबो के आर प्रेमादासा और एस स्पोर्ट्स क्लब व कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में टूर्नामेंट के मैच आयोजित होंगे।
चार ग्रुपों में बांटी गई टीमें
ग्रुप ए– भारत, पाकिस्तान, यूएसए, नीदरलैंड्स और नामीबिया
ग्रुप बी– ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और ओमान
ग्रुप सी– इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल और इटली
ग्रुप डी– न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई
कब-कब है भारत का मुकाबला
भारत बनाम अमेरिका, 7 फरवरी, मुंबई
भारत बनाम नामीबिया, 12 फरवरी, दिल्ली
भारत बनाम पाकिस्तान, 15 फरवरी, कोलंबो
भारत बनाम नेदरलैंड्स, 18 फरवरी, अहमदाबाद



