कप्तान हरमनप्रीत कौर ने वर्ल्ड कप जीत का श्रेय टीम, बीसीसीआई और दर्शकों को दिया
आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी भावनाएं साझा कीं और इस सफलता का श्रेय टीम, बीसीसीआई, चयनकर्ताओं और दर्शकों को दिया।
👉 यह भी पढ़ें:
- FIFA World Cup 2026 Semifinal: कौन बनेगा नया चैंपियन? फ्रांस, स्पेन, अर्जेंटीना या इंग्लैंड, जानिए किसका पलड़ा सबसे भारी
- Asian Games 2026: BCCI ने घोषित की भारतीय महिला क्रिकेट टीम, हरमनप्रीत कौर कप्तान, स्मृति मंधाना उप-कप्तान; गोल्ड बचाने उतरेगा भारत
- FIFA वर्ल्ड कप 2026: मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया, क्विनोनेस और जिमेनेज के गोलों से ओपनिंग मैच में धमाका
- आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप ; पकिस्तान को हराया, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से होगी भिड़ंत
- टी20 वर्ल्ड कप : भारत में बांग्लादेश के मैचों पर ICC–BCB में बढ़ा टकराव
- टी 20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान, शुभमन गिल बाहर, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिली जगह

हरमनप्रीत ने कहा,मैं दर्शकों की आभारी हूं। हमें सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया। इस जीत का श्रेय बीसीसीआई, सेलेक्टर्स और जिन्होंने हमारा साथ दिया, उन सभी को जाता है।”
टूर्नामेंट के दौरान भारत ने लीग स्टेज में लगातार तीन मुकाबले गंवाए थे, लेकिन टीम ने शानदार वापसी करते हुए खिताब जीत लिया। जब हरमनप्रीत से पूछा गया कि उन्होंने खिलाड़ियों को उस कठिन दौर में क्या कहा, तो उन्होंने जवाब दिया,हमें खुद पर भरोसा था। हम लगातार तीन मैच हारे, लेकिन जानते थे कि इस टीम में कुछ खास करने की काबिलियत है। टीम के हर एक सदस्य को इस जीत का क्रेडिट जाता है। वे पॉज़िटिव रहीं और जानती थीं कि आगे क्या करना है। उन्होंने दिन-रात मेहनत की और यह टीम इस जीत की पूरी हकदार है।”
गौरतलब है कि भारतीय महिला टीम इससे पहले दो बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची थी, लेकिन खिताब जीतने में असफल रही थी। इस बार टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार विश्व कप अपने नाम किया।



