HB TV News is a trusted digital news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, business, technology, entertainment, sports, and more with accuracy and speed. Our mission is to provide reliable, unbiased, and timely information to our readers.
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती तनातनी का असर अब वैश्विक तेल बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। शुक्रवार सुबह एशियाई बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया।
संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान की ओर से दागी गई कई मिसाइलों और ड्रोन को सफलतापूर्वक रोक लिया है।
भोपाल। मध्य सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासिनक सर्जरी की है। इसके तहत 62 आईपीएस के ट्रांसफर कर दिए गए हैं। इसमें 19 जिलों के एसपी को भी इधर से उधर किया गया है। इसके अलावा एडीजी, डीआईजी और डीसीपी स्तर के अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है।
ईरान ने संघर्ष समाप्त करने के लिए अमेरिका को 14 सूत्रीय प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव में लेबनान सहित सभी मोर्चों पर युद्ध समाप्त करने की मांग की गई है
नेपाल एयरलाइंस को एक गंभीर नक्शा संबंधी गलती के कारण सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी है। एयरलाइन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में नेटवर्क मैप साझा किया था, जिसमें जम्मू-कश्मीर को गलत तरीके से पाकिस्तान का हिस्सा दिखा दिया गया था।
डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ऐसा बयान और कदम उठाया है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद की आशंका बढ़ा दी है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट साझा करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य का नाम बदलकर “ट्रंप जलडमरूमध्य” बता दिया।
इंदौर। हनीमून मनाने गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। सोनम मेघालय के शिलॉन्ग जेल में बंद है। राजा रघुवंशी के भाई ने इसे पैसे की ताकत बताया।
इंदौर। डेली कॉलेज गर्वनिंग बॉडी के चुनाव अब दो ही कैटेगरी में होंगे। संविधान संशोधन के बाद चुनाव अधिकारी ने दावे-आपत्तियों का निपटारा करते हुए दो ही कैटेगरी में चुनाव कराने के आदेश दिए हैं। अब ओल्ड डेलियंस कैटेगरी खत्म कर दी गई है।
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच शांति की कोशिशें तेज हो रही हैं, लेकिन इसी बीच ईरान ने एक ऐसा कूटनीतिक प्रस्ताव रखा है, जिसने वॉशिंगटन में हलचल बढ़ा दी है
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान और अमेरिका के रिश्तों को लेकर एक नया मोड़ सामने आया है। ईरान ने एक दो-चरणीय शांति प्रस्ताव भेजकर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी है, जिससे अब यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि पहले होर्मुज जलडमरूमध्य खुलेगा या परमाणु बातचीत शुरू होगी।
पश्चिमी अफ्रीका के देश माली से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। माली के रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की राजधानी बमाको के पास उनके घर पर हुए आत्मघाती ट्रक धमाके में मौत हो गई।
परिवार के अनुसार, धमाका इतना भीषण था कि कैमारा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में सरकारी टीवी ने पुष्टि की कि इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो में सोमवार तड़के जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे इलाके में चिंता बढ़ गई है। अमेरिकी और जापानी एजेंसियों के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता 6.2 दर्ज की गई, जो हाल के दिनों में आए झटकों में सबसे शक्तिशाली मानी जा रही है।
जापान मौसम एजेंसी ने पहले इसकी तीव्रता 6.1 बताई थी, लेकिन बाद में संशोधित कर इसे बढ़ाया गया। एजेंसी के मुताबिक, भूकंप सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर आया और इसका केंद्र होक्काइडो के दक्षिणी हिस्से में लगभग 83 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। राहत की बात यह है कि फिलहाल सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।