लंबे समय से चल रहे दबाव के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, कहा-मेरा हर फैसला देश हित में

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

लंदन। लंबे समय से चल रहे विरोध और विवादों के बाद  ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस्तीफा दे दिया है। नए नेता का चुनाव होने तक वह अपने पद पर बने रहेंगे। अब लेबर पार्टी में एक बार फिर से नए नेता के चुनाव के लिए दौड़ शुरू हो गई है। कीर ने इस्तीफा देने के बाद दिए अपने भाषण में कहा कि उनके लिए देश पहले है। उनका हर फैसला देश हित में था। पिछले 1 दशक में 7वें नेता अब ब्रिटेन के पीएम बनेंगे।

लोगों का जीवन बदलना चाहते थे

कीर स्टार्मर जब इस्तीफा देने के लिए अपने आधिकारिक आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट से निकले तो लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने पीएम बनने को अपने जीवन लिए सबसे गर्व का क्षण बताया था। कीर ने कहा कि वह करोड़ों लोगों के जीवन को बदलने के लिए राजनीति में आए थे। उन्होंने लेबर पार्टी की साल 2024 की शानदार जीत को अपनी सरकार की उपलब्धि बताया।

ब्रिटेन के राजा को दी इस्तीफे की जानकारी

कीर स्टार्मर ने प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के लीडर दोनों ही पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उनका पीएम पद का 2 साल का कार्यकाल खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि मैंने आज सुबह ही राजा से मुलाकात की है और उनको इस इस्तीफे के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि लेबर पार्टी की कार्यकारी समिति की बैठक होगी और 9 जुलाई से नामांकन होने लगेगा।

अगले पीएम को पूरा समर्थन

कीर स्टार्मर ने कहा कि जो कोई भी अगला पीएम बनेगा, उसे उनका पूरा समर्थन रहेगा। साथ ही वह एक सामान्य तरीके से सत्ता के हस्तातंरण में पूरी मदद करेंगे। कीर ने कहा कि मैंने जो कोई भी फैसला लिया, उसे देश को ध्यान में रखकर लिया जिसे मैं प्यार करता हूं। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था अब तेजी से विकास कर रही है और मजदूरी भी बढ़ी है। यह महंगाई से ज्यादा है।

कई महीनों से चल रहा था विवाद

कीर स्टार्मर पर पिछले कुछ महीने से इस्तीफे का दबाव चल रहा था। वह कई विवादों में घिरे और उनको जनता को समर्थर भी कम होता जा रहा था। लेबर पार्टी के अंदर और बाहर मौजूद आलोचकों का कहना है कि कीर सरकार लोगों के जीवन में सुधार के चुनावी वादे को पूरा करने में फेल साबित हुई है। कीर पर तब दबाव ज्यादा बढ़ गया जब उनके लेबर पार्टी के विरोधी एंडी बर्नहाम ने एक संसदीय सीट जीत ली। इसके साथ ही वह कीर को औपचारिक रूप से चुनौती देने की स्थिति में आ गए।

स्टार्मर ने बड़ी जीत हासिल की थी

जुलाई 2024 के आम चुनाव में कीर स्टार्मर ने 174 सीटों के बड़े बहुमत के साथ शानदार जीत हासिल की थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों में उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल पर कई विवाद छाए रहे हैं। इनमें लेबर पार्टी के सीनियर नेता पीटर मेंडलसन को अमेरिका में ब्रिटेन का राजदूत बनाना भी शामिल है, जबकि उनके दोषी यौन अपराधी जेफरी एप्सटीन से संबंधों की जानकारी पहले से थी। इसके अलावा टैक्स और सामाजिक कल्याण योजनाओं  को लेकर सरकार के कुछ फैसलों और बाद में उन्हें से भी उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।

IND vs WI: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने 15 मैच खेले, जानें रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

इंदौर में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, होलकर स्टेडियम में बड़े स्कोर की उम्मीद

इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने के बाद विमान को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट पर प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘CJP ने कानून का पालन नहीं किया’

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया।' पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को बताया दूसरा स्वतंत्रता संग्राम

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताया। यह आंदोलन मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर उठाए गंभीर सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

पप्पू यादव का आरोप: राहुल-प्रियंका को मरवाने की साजिश, Gen-Z पर हमला

पप्पू यादव ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सुरक्षा पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही Gen-Z को लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आने का संदेश दिया।

चेन्नई एयरपोर्ट पर CM विजय ने PM मोदी का किया भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

चेन्नई एयरपोर्ट पर सीएम विजय ने प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया। सड़क के किनारों पर भारी जनसैलाब उमड़ा और ₹13,000 करोड़ से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ।