Coronavirus: अमेरिकी वैज्ञानिक ने की थी वुहान लैब को रिसर्च के लिए फंडिंग, तुलसी गबार्ड का बड़ा खुलासा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

वाशिंगटन। अमेरिका की निवर्तमान खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड ने अपने कार्यकाल के आखिरी दिन एक बड़ा धमाका किया है। उन्होंने कुछ ऐसे गोपनीय दस्तावेज जारी किए हैं, जो सीधे तौर पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के मुख्य चिकित्सा सलाहकार रहे डॉ. एंथनी फाउची को कटघरे में खड़ा करते हैं। गबार्ड का आरोप है कि डॉ. फाउची ने न सिर्फ चीन की ‘वुहान लैब’ को फंडिंग दी, बल्कि कोरोना वायरस के लैब से लीक होने की थ्योरी को दबाने के लिए अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को भी गुमराह किया।

तुलसी गबार्ड के कार्यालय द्वारा जारी बयानों के अनुसार डॉ. फाउची ने अपने 38 साल के NIAID प्रमुख के रूप में कार्यकाल के दौरान अमेरिकी टैक्सपेयर्स के लाखों डॉलर चीन के वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (WIV) को दिए थे। ऐसे में अब आरोप है कि इस पैसे का इस्तेमाल चमगादड़ों के कोरोना वायरस पर बेहद खतरनाक ‘गैन-ऑफ-फंक्शन’ रिसर्च के लिए किया गया।

वुहान लैब से लीक हुआ था वायरस

कहा जाता है कि  इसी वुहान लैब से लीक होकर कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैला था। इतना ही नहीं गबार्ड ने आरोप लगाया कि फाउची  ने बड़ी फार्मा कंपनियों के फायदे और ट्रिलियन डॉलर के यूनिवर्सल वैक्सीन बाजार को बढ़ावा देने के लिए इस जोखिम भरे रिसर्च को बढ़ावा दिया।

खुफिया रिपोर्टों को भी मैनिपुलेट किया

दस्तावेजों के हवाले से दावा किया गया है कि डॉ. फाउची ने पर्दे के पीछे रहकर अमेरिकी खुफिया समुदाय के आकलनों को प्रभावित और मैनिपुलेट किया। फौसी ने अपने पसंद के वैज्ञानिकों को खुफिया एजेंसियों को सलाह देने के लिए चुना। इन वैज्ञानिकों ने यह रिपोर्ट तैयार की कि कोरोना वायरस प्राकृतिक रूप से फैला है, न कि लैब से। डॉ. फाउची ने इस पूरे मामले के सच को दुनिया से छुपाया। बाद में इसी रिपोर्ट को वैज्ञानिक सहमति बताकर सार्वजनिक किया गया, ताकि लैब-लीक वाली बात को दबाया जा सके और फौसी का खुद का बचाव हो सके।

संसद के सामने भी बोला झूठ

तुलसी गबार्ड ने डॉ. फाउची पर अमेरिकी संसद के सामने  झूठ बोलने का सीधा आरोप लगाया है। ये आरोप तब के हैं जब जून 2024 में संसद की सुनवाई के दौरान जब फौसी से पूछा गया था कि क्या उन्होंने कोरोना या वायरस रिसर्च को लेकर कभी एफबीआई या सीआईए  जैसी खुफिया एजेंसियों से बात की थी, तो फौसी ने साफ मुकरते हुए कहा था कि उनकी जानकारी में ऐसी कोई बात नहीं हुई है।

व्हिसलब्लोअर्स को दी धमकी

 गबार्ड के दफ्तर ने बताया कि कई व्हिसलब्लोअर्स  ने गवाही दी है कि जिन खुफिया विश्लेषकों ने फाउची की थ्योरी को चुनौती देने की कोशिश की, उन्हें नौकरी से निकालने, साइडलाइन करने और करियर बर्बाद करने की धमकियां दी गईं।

वैक्सीन बेचने के खेल में रहे शामिल

यान के मुताबिक, डॉ. फाउची ने 38 वर्षों तक नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिसीज (एनआईएआईडी) के प्रमुख के रूप में काम किया। उन्होंने दिसंबर 2022 में इस पद को छोड़ा था। उन पर आरोप है कि उन्होंने इस पद पर रहते हुए बड़ी फार्मा कंपनियों से जुड़े ‘जोखिम भरे कोरोना वायरस रिसर्च’ को बढ़ावा दिया ताकि ट्रिलियन डॉलर के ‘यूनिवर्सल वैक्सीन’ बाजार को खड़ा किया जा सके। जब साल 2020 की शुरुआत में कोरोना महामारी ने अमेरिका में दस्तक दी, तो बाइडन सरकार में महामारी से निपटने की पूरी कमान फाउची के ही हाथों में थी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

BJP की राज्यसभा लिस्ट पर UP में बगावत की आहट, पूर्व केंद्रीय मंत्री पार्टी छोड़ने का संकेत

भाजपा की राज्यसभा लिस्ट पर उत्तर प्रदेश में बगावत की आहट सुनाई दे रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने पार्टी छोड़ने के संकेत दिए हैं।

सीईसी ज्ञानेश के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, 6 अक्टूबर को दिल्ली में मार्च

सीईसी ज्ञानेश के खिलाफ विपक्ष ने 6 अक्टूबर को दिल्ली में मार्च निकालने का ऐलान किया है। वे मतदाता सूची के पुनरीक्षण और फॉर्म 6 के संशोधन का विरोध कर रहे हैं।

सागर गर्ल्‍स डिग्री कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर में 999 छात्राओं को सप्लीमेंट्री, 158 फेल

सागर गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर के परिणाम में 999 छात्राओं को सप्लीमेंट्री और 158 फेल घोषित किया गया। छात्राओं ने परिणाम पर सवाल उठाए।

आकाश आनंद की बसपा में वापसी, मायावती ने 2027 चुनाव तक रणनीति बनाई

आकाश आनंद की बसपा में वापसी से मायावती ने 2027 चुनाव तक रणनीति बनाई है। उन्हें फिर से राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है।

जस्टिस सुनीता अग्रवाल, देवेंद्र उपाध्याय और अपरेश सिंह होंगे नए सुप्रीम कोर्ट जज

सुप्रीम कोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी। जस्टिस सुनीता अग्रवाल, देवेंद्र उपाध्याय और अपरेश सिंह अब शीर्ष अदालत के सदस्य होंगे।

चंद्रपुर आश्रम स्कूल में बच्चों के खेलने पर 82 स्टूडेंट्स को आधा गंजा कराया

चंद्रपुर आश्रम स्कूल में बच्चों के आधा गंजा किए जाने का मामला सामने आया। 82 छात्रों को अनुशासन के नाम पर सजा दी गई।

देश के सबसे साफ शहर में गंदगी फैला रहा था Sheraton Hotel, नगर निगम ने किया 2.50 लाख का स्पॉट फाइन

इंदौर के Sheraton Hotel में गंदगी मिलने पर नगर निगम ने 2.50 लाख का जुर्माना लगाया। होटल ने कचरा प्रबंधन नियमों का उल्लंघन किया।

राजपाल यादव ने नहीं चुकाए 5 करोड़ रुपये, कोर्ट ने लगाई सख्त फटकार

राजपाल यादव ने नहीं चुकाए 5 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में सख्त फटकार लगाई। अदालत ने भुगतान के लिए अंतिम मौका दिया है।

शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 472 अंक बढ़कर 72,382 पर बंद

शेयर बाजार में जोरदार उछाल के साथ सेंसेक्स 472 अंक बढ़ा। निफ्टी भी 133 अंक ऊपर बंद हुआ, बाजार में रिकवरी शुरू।

भोपाल में शिक्षकों की मांगों को लेकर राहुल गांधी ने CM मोहन यादव से की अपील

भोपाल में शिक्षकों की मांगों को लेकर राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से शिक्षक भर्ती पद बढ़ाने की अपील की है। पत्र में नोटिस वापस लेने की भी मांग शामिल है।