बंगाल में ममता बनर्जी को एक और झटका, अब पूर्व मंत्री ज्योति प्रिय मल्लिक ने टीएमसी के सभी पद छोड़े

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कोलकाता। पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका लगा है। उनके खासमखास पूर्व मंत्री ज्योति प्रिय मल्लिक ने टीएमसी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उनके अलावा सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देब ने भी इस्तीफा दे दिया है।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में भगदड़ मची हुई है। एक-एक सांसद, विधायक, महापौर तथा पार्टी के विभिन्न पदों पर बैठे नेता इस्तीफा देते जा रहे हैं। अब ममता बनर्जी के बेहद खास माने जाने वाले ज्योति प्रिय मल्लिक ने खराब सेहत का हवाला देते हुए टीएमसी के सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया है।

किडनी की बीमारी का दिया हवाला

मल्लिक ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में मेरी सेहत बहुत ज्यादा बिगड़ गई है।उन्होंने कहा कि मेरा ब्लड शुगर लेवल असामान्य रूप से बढ़ गया है और मैं किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा हूं। ऐसी स्थिति में पार्टी की जिम्मेदारियां संभालना नामुमकिन है। जब आप काम नहीं कर सकते, तो पद पर बने रहने का कोई मतलब नहीं है। कुछ ही दिन पहले ममता बनर्जी ने पार्टी में बड़ा फेरबदल करते हुए मल्लिक को दोबारा अपनी वर्किंग कमेटी में शामिल किया था।

ईडी ने किया था गिरफ्तार

ज्योति प्रिय मल्लिक पांच बार के विधायक  रहे हैं और उत्तर 24 परगना जिले में पार्टी के सबसे मजबूत नेता माने जाते थे। वे 2011 से 2021 तक राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री और उसके बाद तीन साल तक वन मंत्री रहे। अक्टूबर 2023 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें कथित राशन वितरण घोटाले में गिरफ्तार किया था। वे 15 महीने जेल में रहने के बाद जनवरी 2025 में जमानत पर बाहर आए थे। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा के देवदास मंडल ने ज्योति प्रिय मल्लिक को उनके गढ़ हाबड़ा सीट से 31,000 से अधिक वोटों के भारी अंतर से हरा दिया था।

सिलीगुड़ी के मेयर ने भी दिया इस्तीफा

विधानसभा चुनाव के बाद टीएमसी के महापौरों के इस्तीफे का सिलसिला भी चल रहा है। अब  उत्तर बंगाल के कद्दावर टीएमसी नेता गौतम देब ने भी सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने निगम कमिश्नर को अपना इस्तीफा भेजा और तुरंत अपनी सरकारी गाड़ी और सुरक्षा छोड़ दी। इनसे पहले कोलकाता के पूर्व मेयर फिरहाद हकीम और बिधाननगर की मेयर कृष्णा चक्रवर्ती भी इस्तीफा दे चुकी हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

CJP 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगी: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।