Middle East Crisis के बीच अमेरिका ने ईरान के खिलाफ एक और बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा किया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, अमेरिकी नौसेना और वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने होर्मुज स्ट्रेट के आसपास स्थित ईरान के करीब 10 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।
सेंटकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कहा कि यह कार्रवाई पनामा के झंडे वाले तेल टैंकर एम/टी किकू पर कथित ड्रोन हमले के जवाब में की गई। सेंटकॉम ने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें रात के समय कई स्थानों पर विस्फोट दिखाई दे रहे हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला! अज्ञात प्रोजेक्टाइल से इंजन रूम क्षतिग्रस्त
- ईरान युद्ध खत्म करने के पक्ष में, ट्रंप का सख्त रुख—क्या शुरू होगी शांति वार्ता?
- UAE पर ईरानी मिसाइलों का खतरा! दुबई में बजा पहला इमरजेंसी अलर्ट, बढ़ा अमेरिका-ईरान तनाव
- ट्रंप का ईरान को कड़ा संदेश: ‘होर्मुज स्ट्रेट पर हमारा पूरा नियंत्रण’, बढ़ सकता है तनाव
- ईरान की ओर बढ़ रहे जहाज पर US Navy का बड़ा एक्शन, हेलफायर मिसाइलों से किया इंजन रूम तबाह
- होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा ऐलान: अमेरिका की 6 शर्तें पूरी होने तक नहीं खुलेगा समुद्री रास्ता, दुनिया की बढ़ी चिंता
इससे पहले भी अमेरिकी सेना ने ईरान पर ताजा सैन्य कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा था कि यह जवाबी हमला ईरान की कथित आक्रामक कार्रवाई के बाद किया गया।
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इन हमलों की पुष्टि करते हुए ईरान को सख्त चेतावनी दी। ट्रंप ने कहा कि यदि ईरान युद्धविराम का उल्लंघन जारी रखता है, तो अमेरिका और भी कठोर कदम उठा सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी स्थिति में “ईरान का अस्तित्व समाप्त हो सकता है।”
इन घटनाक्रमों के बाद Iran vs US Conflict, Hormuz Strait और Middle East War को लेकर वैश्विक चिंताएं और बढ़ गई हैं।



