UAE पर ईरानी मिसाइलों का खतरा! दुबई में बजा पहला इमरजेंसी अलर्ट, बढ़ा अमेरिका-ईरान तनाव

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

दुबई: पश्चिम एशिया में बढ़ते अमेरिका-ईरान तनाव का असर अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) तक पहुंचता दिखाई दे रहा है। यूएई के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, देश की एयर डिफेंस सिस्टम ने उसकी ओर बढ़ रहे मिसाइल खतरे का पता लगाया। इसके बाद दुबई के लोगों के मोबाइल फोन पर पहली बार इमरजेंसी मिसाइल अलर्ट जारी किया गया और नागरिकों से आधिकारिक सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।

यूएई के अधिकारियों ने बताया कि आसमान में सुनाई दी तेज आवाजें एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा मिसाइलों को हवा में ही रोकने की कार्रवाई से जुड़ी थीं। कुछ समय बाद दूसरा अलर्ट जारी कर नागरिकों को बताया गया कि खतरा टल चुका है और स्थिति सुरक्षित है।

UAE पर ईरानी मिसाइलों का खतरा! दुबई में बजा पहला इमरजेंसी अलर्ट, बढ़ा अमेरिका-ईरान तनाव

UAE का दावा—ईरान ने दागीं दो बैलिस्टिक मिसाइलें

यूएई रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि ईरान की ओर से दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं। अधिकारियों के अनुसार, पहली मिसाइल यूएई की समुद्री सीमा के बाहर गिरी, जबकि दूसरी देश की सीमा के भीतर गिरी। यूएई ने दोहराया कि वह अपनी संप्रभुता, सुरक्षा और स्थिरता की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।

हालांकि, इस घटनाक्रम के बीच नागरिकों में चिंता बढ़ गई है, खासकर दुबई जैसे प्रमुख वैश्विक व्यापार और पर्यटन केंद्र में।

 ट्रंप का दावा, होर्मुज को लेकर बढ़ा विवाद

दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल कोई बातचीत नहीं हो रही है और आगे भी ऐसी कोई योजना नहीं है। ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर भी बड़ा दावा किया और कहा कि यह मार्ग जहाजों की आवाजाही के लिए खुला है तथा समुद्री क्षेत्र में मौजूद सभी माइंस हटा दी गई हैं।

ईरान की ओर से होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने के दावों के बीच दोनों पक्षों के बयानों में विरोधाभास दिखाई दे रहा है। इसी बीच संघर्ष के लंबा खिंचने की आशंकाओं ने वैश्विक बाजारों पर दबाव बढ़ा दिया है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, शेयर बाजारों में गिरावट और उधारी की लागत बढ़ने से वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता गहरा रही है।

 क्या बढ़ सकता है नया मिडिल ईस्ट संकट?

UAE पर मिसाइल खतरे और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने एक बार फिर Middle East Crisis,  और Strait of Hormuz पर दुनिया की नजर है  यदि संघर्ष और बढ़ता है, तो इसका असर तेल की कीमतों, अंतरराष्ट्रीय शिपिंग और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।

आपकी राय क्या है?

क्या अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव पूरे पश्चिम एशिया को बड़े युद्ध की ओर ले जा सकता है? और अगर होर्मुज स्ट्रेट में संकट बढ़ता है तो क्या तेल की कीमतें और वैश्विक महंगाई और बढ़ सकती है?

आपको क्या लगता है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं और इस खबर को शेयर करें।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।

मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी

मंत्री विजयवर्गीय ने जल संकट पर बैठक बुलाई, लेकिन अधिकांश विधायक और अधिकारी अनुपस्थित रहे। पानी की कमी को लेकर क्षेत्रीय शिकायतें जारी हैं।

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर फैसला सुनाया है। धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, कोर्ट ने साफ किया।

19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल

सुपर कॉरिडोर की 51 एकड़ जमीन पर एमओयू के बाद भी विकास नहीं हुआ। सुरेश भदौरिया के फर्जी मेडिकल कॉलेज घोटाले में शामिल होने से मामला गरमाया।

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले दिवाली से पहले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई योजनाओं को मंजूरी मिली।

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।