Venezuela Earthquake Breaking News: वेनेजुएला में महज एक मिनट के भीतर आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी है। अब तक 235 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 4,300 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। राहत एजेंसियों के अनुसार, मलबे में अभी भी सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
भूकंप की वजह से करीब 250 इमारतें पूरी तरह ढह गईं या गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बचाव दल और स्थानीय लोग युद्धस्तर पर राहत कार्य में जुटे हैं। कई जगह लोग अपने परिजनों को बचाने के लिए हाथों से मलबा हटाने को मजबूर हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- चीन के किंघई में 5.6 तीव्रता का भूकंप, 10 किमी गहराई पर था केंद्र; जानें क्यों बार-बार कांपता है पश्चिमी चीन
- इंडोनेशिया में कुछ घंटों में 3 भूकंप! 7.7 के झटके से 38 मौतें, 2,000 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे
- एक ही सुबह कई बार कांपी धरती: नासिक से चंबा और अफगानिस्तान तक भूकंप के झटके
- Venezuela Earthquake: 7.5 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप से अब तक , 920 की मौत, 3,360 घायल |
- Venezuela Earthquake: 7.5 तीव्रता के भूकंप से दहला वेनेजुएला, इमारतें ढहीं, सुनामी अलर्ट जारी | Viral Photos Shock the World
- Earthquake in Telangana: आधी रात कांपी धरती! 3.8 तीव्रता के भूकंप से दहशत में लोग, घरों से बाहर निकले हजारों निवासी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगभग 200 लोग अब भी मलबे में फंसे हुए हैं। वहीं, लापता लोगों की जानकारी जुटाने वाली एक वेबसाइट पर 46,000 से अधिक लोगों को लापता बताया गया है, हालांकि इस संख्या की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने ला गुआइरा को आपदा क्षेत्र घोषित कर दिया है। सरकार ने निजी कंपनियों से भारी मशीनरी उपलब्ध कराने की अपील की है ताकि राहत और बचाव अभियान को तेज किया जा सके।
भूकंप के बाद राजधानी कराकास और ला गुआइरा के एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। मेट्रो सेवाएं रोक दी गई हैं और कई स्कूलों को अस्थायी राहत शिविरों में बदल दिया गया है। कई इलाकों में आफ्टरशॉक्स का सिलसिला भी जारी है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
USGS (United States Geological Survey) की प्रारंभिक मॉडलिंग के अनुसार, मृतकों की संख्या आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है। इसी बीच दुनिया भर से राहत और बचाव सहायता पहुंचनी शुरू हो गई है।
अमेरिका ने मानवीय सहायता के लिए 150 मिलियन डॉलर की मदद की घोषणा की है। इसके साथ ही राहत कार्यों के लिए खोज एवं बचाव दल, हेलीकॉप्टर, परिवहन विमान और दो युद्धपोत भी भेजे जा रहे हैं। वहीं, मेक्सिको, कोलंबिया, स्पेन, फ्रांस, इटली, इक्वाडोर, पनामा और अल सल्वाडोर समेत कई देशों ने भी बचाव दल, चिकित्सा कर्मियों, खोजी कुत्तों और राहत सामग्री भेजने का ऐलान किया है।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस त्रासदी पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए वेनेजुएला के लोगों के प्रति संवेदना जताई है और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।



