Uttarakhand News: कड़ी सुरक्षा के बावजूद देहरादून पहुंचे निहंग, पुलिस-इंटेलिजेंस पर उठे बड़े सवाल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

Dehradun Breaking News: उत्तराखंड में निहंग सिखों की एंट्री ने पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीमाओं पर कड़ी निगरानी, बैरिकेडिंग और भारी पुलिस बल की तैनाती के बावजूद निहंगों का एक जत्था सुरक्षा घेरा पार कर देहरादून शहर के पटेलनगर थाना क्षेत्र तक पहुंच गया। इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस और खुफिया तंत्र की कार्यप्रणाली पर बहस छेड़ दी है।

कर्णप्रयाग और रुद्रप्रयाग में हुए विवादों के बाद निहंगों के उत्तराखंड कूच की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट पर था। कुल्हाल बॉर्डर और प्रेमनगर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। वाहनों की सघन जांच, बैरिकेडिंग और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था, लेकिन इसके बावजूद निहंग वैकल्पिक रास्तों से शहर तक पहुंचने में सफल रहे।

Uttarakhand News: कड़ी सुरक्षा के बावजूद देहरादून पहुंचे निहंग, पुलिस-इंटेलिजेंस पर उठे बड़े सवाल

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को जब निहंगों के पटेलनगर पहुंचने की जानकारी मिली तो स्थानीय पुलिस तुरंत सक्रिय हुई। अधिकारियों ने बातचीत और समझाइश के बाद जत्थे को वापस भेज दिया। हालांकि इस घटना ने यह सवाल खड़ा कर दिया कि जब सीमाओं पर इतनी कड़ी सुरक्षा थी, तो जत्था शहर तक कैसे पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ से हिमाचल के रास्ते उत्तराखंड की ओर बढ़ रहे करीब 200 निहंगों को पहले कुल्हाल चेक पोस्ट पर रोका गया था। प्रशासन और निहंगों के बीच कई घंटों तक बातचीत चली, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद कुछ निहंग लौट गए, जबकि 20 से 30 निहंग बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए। इस दौरान तलवारें लहराने और पुलिस द्वारा लगाए गए डंपरों में तोड़फोड़ की भी सूचना सामने आई।

निहंगों का कहना था कि वे हेमकुंड साहिब जाना चाहते हैं। दूसरी ओर, प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें आगे बढ़ने से रोकने पर अड़ा रहा। स्थिति को देखते हुए देहरादून के जिलाधिकारी और एसएसपी स्वयं भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने का दावा किया।

प्रशासन का कहना है कि फिलहाल हालात सामान्य हैं और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। वहीं, इस घटना के बाद उत्तराखंड में सुरक्षा व्यवस्था, खुफिया इनपुट और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।