HB TV News is a trusted digital news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, business, technology, entertainment, sports, and more with accuracy and speed. Our mission is to provide reliable, unbiased, and timely information to our readers.
World Gold Council (WGC) की नई Mid-Year Gold Outlook 2026 रिपोर्ट ने संकेत दिए हैं कि साल 2026 की दूसरी छमाही में सोने की कीमतें फिलहाल सीमित दायरे में रह सकती हैं। लेकिन अगर वैश्विक आर्थिक संकट, भू-राजनीतिक तनाव या ब्याज दरों में बड़ा बदलाव होता है, तो सोना नई रिकॉर्ड ऊंचाई छू सकता है।
भारतीय रेलवे से करोड़ों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Indian Railway Catering and Tourism Corporation> (IRCTC) जल्द ही अपनी नई ऑनलाइन टिकट बुकिंग वेबसाइट का पब्लिक बीटा वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है
जम्मू-कश्मीर में Martyrs Day 2026 से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की नेता Iltija Mufti ने दावा किया है कि उन्हें और उनके परिवार को घर में नजरबंद कर दिया गया है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में Mehbooba Mufti को भी नजरबंद किए जाने की बात कही गई है।
शहर की विधानसभा तीन के सनातनी विधायक गोलू शुक्ला एक बार फिर कांवड़ यात्रा निकालने की तैयारी में जुटे हैं। सावन बस आने ही वाला है। हर साल गोलू भिया कांवड़ यात्रा में ताकत दिखाने के लिए सड़कें तो जाम करते ही हैं, साथ ही पूरे शहर को होर्डिंग-बैनर-पोस्टर से पाट देते हैं।
जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सीएम उमर अब्दुल्ला केंद्र और भाजपा पर हमलावर हैं। शनिवार को ही उन्होंने 'ऑपरेशन लोटस' से नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार को गिराने के आरोप गाए थे। अब रविवार को उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अगर हमें संसद सत्र में प्रदर्शन और जंतर-मंतर पर बैठने से पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा तो क्या ट्रंप साहब से गुहार लगानी पड़ेगी।
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे सहित कई मांगों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुकअनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। रविवार को 15 वें दिन उनकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों के अनुसार, उनका ब्लड प्रेशर गिर गया है, साथ ही वजन भी करीब 7 किलो 800 ग्राम घट गया है।
दतिया से टिकट कटने के बाद पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की चारों ओर से निराशा ही हाथ लग रही है। भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और सीएम डॉ.मोहन यादव के साथ बैठक में भी कोई आश्वासन नहीं मिला। इसके बाद वे बड़ी उम्मीद लेकर रविवार को दिल्ली गए थे, लेकिन वहां से भी खाली हाथ ही लौटना पड़ा।
मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की फॉरेंसिक रिपोर्ट दिल्ली एम्स ने सीबीआई को सौंप दी है। 11 पेज की इस रिपोर्ट में कई खुलासे हुए हैं। बताया जाता है कि रिपोर्ट में कथित तौर पर फांसी में इस्तेमाल हुई जिम बेल्ट पर स्किन टिश्यू मिलने और बेल्ट के निशानों का गर्दन पर मिले लिगेचर मार्क से मेल खाने की बात सामने आई है।
लहार के भाजपा विधायक अंबरीश शर्मा पर दो करोड़ रुपए हड़पने के आरोप लगे हैं। लहार के ही सुशील अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह आरोप लगाते हुए उनसे रुपए देने की मांग की है। पोस्ट में लिखा है कि रुपए मांगने पर विधायक अपना प्रभाव दिखाने की कोशिश करते हैं।
Employees' Provident Fund Organisation ने अपने यूनिफाइड पोर्टल को बड़े तकनीकी अपग्रेड और डेटाबेस कंसोलिडेशन के बाद नए इंटरफेस के साथ दोबारा शुरू कर दिया है। इस अपडेट के साथ करोड़ों PF खाताधारकों के लिए एक बड़ा बदलाव लागू किया गया है।
केंद्र सरकार ने देश में नकली और घटिया दवाओं पर रोक लगाने तथा दवाओं की निगरानी व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए औषधि नियम, 1945 (Drugs Rules, 1945) में बड़ा संशोधन किया है
फिनलैंड में मई से लापता हैदराबाद के 18 वर्षीय भारतीय छात्र मणिदीप रेड्डी का शव हेलसिंकी के समुद्र से बरामद हुआ है। इस दुखद घटना की जानकारी फिनलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने ईमेल के जरिए उनके परिवार को दी। मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है, क्योंकि परिवार ने इसे संदिग्ध मौत बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से शनिवार को फिर पुलिस ने पूछताछ की। इससे पहले भी पुलिस ने नाना पटवारी से ड्रग मामले में पूछताछ की थी। पुलिस ने इस बार नाना को नोटिस देकर बुलाया था। करीब साढ़े तीन घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
बिहार के नवादा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। वहां एक महिला विधवा पेंशन के 1100 रुपए निकालने बैंक पहुंची तो उसे पता चला कि उसके खाते में 740 करोड़ 68 लाख 72 हजार 895 रुपए जमा हैं। बैलेंस सुनते ही हार्ट की मरीज इस महिला की तबीयत बिगड़ गई
जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को भाजपा पर नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाया। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उमर ने दावा किया कि जम्मू से पार्टी के एक विधायक को पाला बदलने के लिए 20-30 करोड़ रुपये और मंत्री पद का ऑफर दिया गया था।
जम्मू-कश्मीर के स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) को बड़ी सफलता मिली है। एसआईए ने हिजबुल मुजाहिदीन के नामित आतंकी इम्तियाज अहमद कांडू उर्फ फयाज उर्फ सज्जाद के खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवा लिया है। यह नोटिस 2013 में हुए तरजू, हाइगाम आतंकी हमले के मामले में जारी किया गया है।
देश की राजधानी दिल्ली में स्थित Red Fort को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। एक अज्ञात कॉलर ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर लाल किले को निशाना बनाने की धमकी दी, जिसके बाद तुरंत दिल्ली पुलिस को अलर्ट भेजा गया।
हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) मनाया जाता है। यह केवल बढ़ती आबादी के आंकड़ों पर चर्चा करने का दिन नहीं है, बल्कि यह सोचने का अवसर भी है कि दुनिया के हर व्यक्ति को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मानजनक जीवन कैसे मिले। आज सवाल सिर्फ यह नहीं है कि दुनिया में कितने लोग हैं, बल्कि यह है कि हम सभी के लिए संसाधनों का संतुलित और टिकाऊ उपयोग कैसे सुनिश्चित करें।
भारत और न्यूजीलैंड के रिश्तों में एक नया ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi की आधिकारिक न्यूजीलैंड यात्रा के दौरान दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को 'Strategic Partnership' का दर्जा देते हुए 'India–New Zealand Strategic Partnership: Roadmap 2030' को मंजूरी दे दी।
मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। बीजेपी ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। टिकट कटने के बाद मिश्रा के समर्थकों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा और विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया।
दतिया उपचुनाव में भाजपा ने प्रदेश के पूर्व मंत्री और उसी सीट से पिछले चुनाव में हारे नरोत्तम मिश्रा का टिकट काट दिया है। इसके बाद से दतिया में बवाल मच गया है। दुकानों बंद करा दी गईं, समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया और इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है।
दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पिछली बार इस सीट से हारे प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तो यहां प्रचार भी शुरू कर दिया था, लेकिन पार्टी ने उन पर भरोसा नहीं जताया। भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा में अब चर्चा है कि मध्यप्रदेश क राजनीति से नरोत्तम मिश्रा की कहानी लगभग खत्म हो चुक है।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या में थे। इस दौरान उन्होंने अयोध्या को 432 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। सीएम योगी ने इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। योगी ने कहा कि सपा और कांग्रेस ने हनुमानगढ़ी मंदिर की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाने का पाप किया था।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को इंदौर पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन पर दो थानों में पहले से मामले दर्ज हैं। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई बुधवार देर रात दो कथित ड्रग्स पैडलरों की गिरफ्तारी के बाद की है। बताया जाता है पैडलरों ने नाना का नाम लिया था।
कांग्रेस इन दिनों कई प्रदेशों में गुटबाजी से परेशान है। पंजाब में पहले से ही चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के बीच घमासान चला, अब हरियाणा में भी ऐसी ही स्थिति बनी है। हरियाणा में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रणदीप सिंह सुरजेवाला है की लड़ाई खुलकर सामने आ गई है।
इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत को लेकर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने संकेत दिए कि गिरफ्तारी मेमो में सिर्फ टाइपिंग की गलती (टाइपो) के आधार पर गिरफ्तारी को अवैध मानकर जमानत देने जैसे कानूनी सवाल पर बड़ी बेंच से विचार कराया जा सकता है। फिलहाल कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत पर कोई अंतिम फैसला नहीं सुनाया है।
उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के तहत विजिलेंस ने रिटायर्ड सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर छापा मारकर कथित तौर पर करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति का खुलासा किया है।
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने सात परिवारों की खुशियां छीन लीं। NH-52 पर अराबैल घाट इलाके में एक MUV कार और लॉरी की आमने-सामने की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। बताया जाता है कि इस संबंध में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई को सुनवाई कर सकता है।
दिल्ली के रोहिणी में मंगलवार शाम को एक पांच मंजिला निर्माणाधीन भवन ढह गया। एल-शेप कोने की इमारत का मलबा सड़क पर आ गिरा। वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार मलबे की चपेट में आ गया, जबकि रोड पर खड़ी कई गाड़ियां भी मलबे की चपेट में आ गईं। इस हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि कुछ लोग घायल हैं। कई लोगों के दबे होने की आशंका भी है।
सरदार सरोवर परियोजना से जुड़े अंतर्राज्यीय वित्तीय विवाद का समाधान हो गया है। मंगलवार को भोपाल में हुई कैबिनेट से पहले मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को बताया कि लंबे समय से विवादों में रही नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध परियोजना से जुड़े वित्तीय विवाद का समाधान हो गया है। इसके तहत मध्य प्रदेश सरकार गुजरात को 217 करोड़ रुपए का भुगतान करेगी।
सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त अजय पाल सिंह बिलोदिया के प्रमोशन की तैयारी चल रही है। ये वहीं बिलोदिया हैं, जो ट्रांसफर हो जाने के बाद एक साल तक विभाग से गायब थे। इन्हें नोटिस भी दिया गया था, लेकिन सारे नियमों का उल्लंघन कर वरिष्ठ अधिकारी इन्हें प्रमोट कर रहे हैं।
डायमंड गृह निर्माण संस्था की जमीन को लेकर अब सहकारिता विभाग पूरी तरह भूमाफिया की मदद पर उतर आया है। पुलिस पिटाई कांड के बाद जब इसकी फाइलें खुलने लगी तो सहकारिता निरीक्षक संजय कूचनकर और आशीष सेठिया इस मामले को उलझाने में लग गए हैं। वे गलत जानकारी देकर सरकारी विभागों को भ्रमित कर रहे हैं।
पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में नाबालिग बच्ची के कथित दुष्कर्म और हत्या मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल प्रभास मंडल की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई।
अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे में कथित गड़बड़ी और चोरी के आरोपों को लेकर चल रहे विवाद के बीच पूर्व महासचिव चंपत राय ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी चुप्पी तोड़ी है
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पिछले पांच दिनों से चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त ऑपरेशन के दौरान लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के टॉप कमांडर जाकिर गनई को मार गिराया गया।
यूपी में अयोध्या के राम मंदिर, उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम के बाद अब मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर नलखेड़ा में भी दान चोरी को आरोप लगे हैं। दान व्यवस्था में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद कलेक्टर प्रीति यादव ने जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बना दी है। यह समिति मंदिर परिसर में समानांतर दान संग्रह, निजी बैंक खातों के उपयोग तथा वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच करेगी।
वर्षों से विवादों में घिरे पुष्प विहार कॉलोनी भूमि मामले में 20 दावेदारों को बड़ा कानूनी झटका लगा है। इंदौर के दशम जिला न्यायाधीश ने करीब 68.898 एकड़ भूमि से जुड़े सिविल वाद को पूरी तरह खारिज करते हुए साफ कर दिया कि वादी न तो अपने स्वामित्व को अदालत में साबित कर सके और न ही उस बिक्री विलेख को अवैध घोषित कराने के लिए पर्याप्त कानूनी आधार प्रस्तुत कर पाए, जिसे उन्होंने चुनौती दी थी।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला सामने आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को उन्होंने रामभक्तों के नाम एक पत्र जारी कर अपना बात कही है।
वायनाड में तेज बारिश हो रही है। इसके कारण मंगलवार सुबह जबरदस्त लैंडस्लाइड हुआ। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हैं। कई लोगों के लापता होने की खबर भी आ रही है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी (Ram Mandir Donation Scam) मामले में गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आने के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
राजस्थान के अजमेर-जयपुर हाईवे पर मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा (Road Accident) हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। दो सौ फीट बत्ती के पास तेज रफ्तार और बेकाबू ट्राले ने सड़क किनारे मौजूद एक परिवार को कुचल दिया।
महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। करीब 18 घंटे तक बंद रहने के बाद पुणे-मुंबई मिसिंग लिंक कॉरिडोर को यातायात के लिए दोबारा खोल दिया गया है।
मणिपुर के उखरुल जिले में सोमवार को उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों के काफिले पर हमला कर दिया। इस हमले में असम राइफल्स के दो जवान बलिदान हो गए। कई अन्य घायल हो गए। घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे पहाड़ी जिले के नुंगशांग खोंग इलाके में हुई।
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद सोमवार को मंदिर ट्रस्ट की बैठक हुई। इसमें ट्र्स्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। अब कृष्ण मोहन को अंतरिम महासचिव की जिम्मेदार सौंपी गई है।
फातिमा ओवैसी एजुकेशनल KG-PG कैंपस' को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि तेलंगाना की कांग्रेस सरकार कथित तौर पर झील के फुल टैंक लेवल (FTL) और बफर जोन में बने इस कैंपस के मामले में AIMIM को बचाने की कोशिश कर रही है।
Diljit Dosanjh की बहुचर्चित फिल्म 'Satluj (Punjab 95)' एक बार फिर सुर्खियों में है। करीब तीन साल के लंबे इंतजार के बाद फिल्म को ZEE5 पर रिलीज किया गया था, लेकिन महज 48 घंटे के भीतर ही इसे भारत में प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया।
पश्चिम बंगाल में बारुईपुर (Baruipur) की 11 वर्षीय बच्ची की कथित दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। इस घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) आमने-सामने आ गई हैं।
केंद्र सरकार ने प्राकृतिक गैस (Natural Gas) की सप्लाई और आवंटन पर लगाए गए Emergency Control को वापस लेने का बड़ा फैसला किया है। ईरान युद्ध के दौरान संभावित गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की कमी को देखते हुए सरकार ने मार्च 2026 में ये विशेष प्रावधान लागू किए थे, ताकि आवश्यक क्षेत्रों में गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
महाराष्ट्र में लगातार छठे दिन भी हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण Mumbai-Pune Expressway का एक हिस्सा भूस्खलन (Landslide) की चपेट में आ गया, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर दोनों दिशाओं में यातायात अगली सूचना तक बंद कर दिया है।
देशभर में E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे वायरल हो रहे हैं। कहीं इंजन खराब होने की बात कही जा रही है, तो कहीं माइलेज घटने, बीमा रद्द होने और पेट्रोल में सीधे गन्ने का रस मिलाने जैसे दावे किए जा रहे हैं। अब इन सभी सवालों पर केंद्र सरकार ने विस्तार से अपनी स्थिति स्पष्ट की है।
हरियाणा के बहादुरगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो कथित शूटर मारे गए। पुलिस के अनुसार, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था और वे पिछले महीने हांसी जिम संचालक हत्याकांड के मुख्य आरोपी थे।
पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में जारी विरोध प्रदर्शन अब बेहद संवेदनशील मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी ने पहली बार नियंत्रण रेखा (LoC) के इस पार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुंछ, राजौरी, मेंढर और जम्मू के लोगों से खुलकर समर्थन की अपील की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस (US Independence Day 2026) के अवसर पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक संदेश साझा करते हुए अमेरिका को भारत का मजबूत रणनीतिक साझेदार बताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार 9 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जा रहे हैं। उनके दौरे से पहले ही सोशल मीडिया पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी के बाद ऑस्ट्रेलिया की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के इंदौर अध्यक्ष पद के लिए घमासान मचा हुआ है। सारे विधायक, सारे नेता अपने समर्थकों को अध्यक्ष बनाने में जुटे हुए हैं। विवाद इतना बढ़ा कि भाजपा की कोर कमेटी ने भी हाथ खड़े कर दिए और जो 11 नाम आए, वे सारे के सारे भोपाल भेज दिए गए।
पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान में थे। यहां उन्होंने जोधपुर में नए एयरपोर्ट टर्मिनल और करीब 79,459 करोड़ रुपये की लागत से विकसित पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण किया। नया एयरपोर्ट टर्मिनल 'उड़ान' परियोजना के तहत लगभग 480 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।
आतंकवाद के खिलाफ भारत सरकार ने एक और बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) के तहत पाकिस्तान और पीओके में रह रहे 23 लोगों को व्यक्तिगत आतंकवादी घोषित किया है। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
भारत सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय टेलीग्राम को नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर अपनी एंटी-पाइरेसी व्यवस्था को मजबूत करने और इस पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
डायमंड कॉलोनी में दो पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट के बाद एक बार फिर जेल रिटर्न भूमाफिया दिलीप सिसोदिया उर्फ दीपक मद्दा निशाने पर है। पुलिस के एक्शन के बाद अब प्रशासन ने भी मोर्चा खोल लिया है। कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश पर सहकारिता विभाग भी इसकी सारी फाइलें खोलने में जुट गया है।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ड्यूटी पर तैनात PAC के एक जवान की कार्बाइन से कथित तौर पर अचानक फायर हो गया। राहत की बात यह रही कि गोली सीधे किसी श्रद्धालु को नहीं लगी, लेकिन पत्थर से टकराने के बाद उसके छर्रे और गिट्टियां आसपास मौजूद लोगों को लग गईं, जिससे तीन श्रद्धालु घायल हो गए।
रान की राजधानी तेहरान में पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में शुरू हो गई हैं। इस ऐतिहासिक समारोह में भारत सरकार का आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुआ। भारत की ओर से विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने अंतिम संस्कार में भाग लेकर भारत सरकार और 140 करोड़ भारतीयों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूरी दुनिया तेजी से Green Economy (ग्रीन इकोनॉमी) की ओर बढ़ रही है और भारत इस वैश्विक बदलाव में बड़ी ताकत बनकर उभर रहा है। LSEG (London Stock Exchange Group) की ताजा 'Investing in the Green Economy 2026' रिपोर्ट भारत के लिए बेहद उत्साहजनक तस्वीर पेश करती है।
प्रधानमंत्री Narendra Modi अगले सप्ताह तीन देशों के महत्वपूर्ण दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान वे इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा करेंगे। खास बात यह है कि यह प्रधानमंत्री मोदी की न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा होगी, जिसे दोनों देशों के रिश्तों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
भाजपा में कांग्रेस से आयातित नेताओं का दबदबा बढ़ता जा रहा है। मंत्रिमंडल में पद मिलने के बाद अब संगठन में भी इनकी नियुक्तियां हो रही है। 2 जुलाई को भूपेंद्र चौहान के भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का इंदौर अध्यक्ष बनाया गया। इसका पार्टी में जमकर विरोध शुरू हो गया है। यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसके कहने पर यह नियुक्ति हुई है?
इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। मेघालय सरकार की याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने जमानत खारिज करने से इनकार कर दिया है।