अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 3 पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, आठ बदलावों के साथ 19 सितंबर को होगी रिलीज

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

मुंबई। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 में सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी है। अब यह फिल्म आठ बदलावों के साथ 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। बोर्ड ने फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दे दिया है। दर्शकों को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है।

बताया जाता है कि सेंसर बोर्ड ने करीब 2 घंटे 37 मिनट और 16 सेकंड की इस फिल्म में आठ कट सुझाए हैं। बोर्ड ने ऐसे सीन और शब्द हटवाए जिन्हें आम दर्शकों के लिए आपत्तिजनक माना जा सकता था। बताया जाता है कि यह सभी बदलाव मामूली हैं और फिल्म की कहानी या प्रभाव पर कोई असर नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि जॉली एलएलबी 3 में इस बार दोनों जॉली यानी अक्षय कुमार और अरशद वारसी कोर्ट में आमनेसामने होंगे। इनकी कानूनी बहस को और दिलचस्प बनाएंगे सौरभ शुक्ला, जो एक बार फिर जज त्रिपाठी के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में अमृता राव, हुमा कुरैशी और सीमा बिस्वास भी अहम भूमिकाओं में शामिल हैं।

सेंसर बोर्ड ने कराए ये बदलाव-

-फिल्म की शुरुआत में दिखाए गए डिस्क्लेमर को बदला गया है।

एक ब्रांड की शराब की बोतल को पूरी तरह ब्लर किया गया।

मेकर्स को यह निर्देश दिया गया कि फिल्म की स्टार्टिंग में काल्पनिक स्थान और साल का उल्लेख किया जाए।

फिल्म में कई जगह इस्तेमाल किया गया आपत्तिजनक अंग्रेजी शब्द हटा दिया गया।

एक सीन जिसमें पुलिस द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति के साथ सख्ती दिखाई गई थी, उसे टोनडाउन किया गया।

एक डायलॉग में बदलाव कर उसेइमरजेंसी क्लॉजकिया गया और साथ ही वहां दिख रहे लोगो को भी बदला गया।

सीमा बिस्वास के किरदार के हाथ में नजर रही फाइल पर मौजूद लोगो को ब्लर किया गया।

सेकेंड हाफ में एक डायलॉग को बदलकर हल्का किया गया, ताकि यह किसी भी तरह विवादित लगे।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Jammu-Kashmir में विधायकों के तोड़ने के आरोपों पर भड़की भाजपा, उमर अब्दुल्ला को भेजा 100 करोड़ के मानहानि का नोटिस

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों को तोड़ने के आरोपों पर भाजपा भड़क गई है। भाजपा ने उमर अब्दुल्ला को कानूनी नोटिस जारी कर अगले 7 दिनों के भीतर अपना बयान वापस लेने और माफी मांगने को कहा गया है।  नोटिस में कहा गया है कि अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ 100 करोड़ रुपये के आपराधिक मानहानि के मुकदमे की चेतावनी दी गई है।