मध्य पूर्व में तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंचता दिख रहा है। इजराइली एयरफोर्स ने दावा किया है कि उसने ईरान के मध्य और पश्चिमी हिस्सों में मौजूद कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।
उधर, ईरान के सरकारी टीवी के मुताबिक राजधानी तेहरान, तबरीज और इस्फहान समेत कई शहरों में जोरदार धमाकों की आवाज़ें सुनी गई हैं। रिपोर्ट्स में करज के आसपास भी विस्फोटों की खबर सामने आई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Donald Trump vs Congress: ईरान युद्ध पर ट्रंप को बड़ा झटका, हाउस ने सैन्य कार्रवाई रोकने वाला प्रस्ताव किया पास
- लेबनान में बढ़ा युद्ध का खतरा: इजराइल ने बड़े इलाके को घोषित किया ‘युद्ध क्षेत्र’, लोगों को तुरंत खाली करने का आदेश
- ईरान युद्ध पर तेज हुई कूटनीति: शांति की बढ़ी उम्मीद, अमेरिका ने नेटो पर जताई नाराजगी
- खाड़ी देशों के दबाव में झुके ट्रंप, ईरान पर हमला टला लेकिन युद्ध का खतरा बरकरार
इससे पहले ईरान ने इसराइल पर कई मिसाइलें दागी थीं। अब ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बयान जारी कर कहा है कि यह सिर्फ शुरुआत है और “पूरे सप्ताह लगातार हमले जारी रहेंगे।”
क्या Israel-Iran Conflict अब पूर्ण युद्ध की ओर बढ़ रहा है?
क्या Middle East Tension वैश्विक संकट में बदल सकती है?
आप क्या सोचते हैं? क्या आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ेंगे या कूटनीति तनाव कम कर पाएगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।


