31 दिसंबर की डेडलाइन, 1 जनवरी का झटका!  नए साल से पहले न निपटाए ये काम तो जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Date:

31 दिसंबर की डेडलाइन, 1 जनवरी का झटका! नए साल से पहले न निपटाए ये काम तो जेब पर पड़ेगा सीधा असर

साल 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। 31 दिसंबर सिर्फ कैलेंडर बदलने की तारीख नहीं, बल्कि आम आदमी के लिए कई अहम वित्तीय काम निपटाने की फाइनल डेडलाइन है। वहीं 1 जनवरी 2026 की सुबह बैंकिंग, टैक्स, डिजिटल पेमेंट और निवेश से जुड़े कई बड़े बदलाव लेकर आ रही है। अगर आपने समय रहते इन नियमों पर ध्यान नहीं दिया, तो पेनल्टी, सेवाओं में रुकावट और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

आइए जानते हैं वे सभी बड़े बदलाव जो 31 दिसंबर की रात और 1 जनवरी की सुबह से लागू होंगे—

1 January 2026 से लागू होंगे कई बड़े बदलाव, जो आपकी जेब पर डाल सकता है असर,  जानिए क्या-क्या बदलेगा? #NewYear2026 #NewYear #yearender2025 #UPI  #Livetimes #Livetimesnews

स्मॉल सेविंग्स निवेशकों के लिए अलर्ट

PPF, सुकन्या समृद्धि, NSC जैसी छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने वालों के लिए 31 दिसंबर बेहद अहम है। RBI द्वारा 5 दिसंबर को रेपो रेट में 0.25% की कटौती के बाद बॉन्ड यील्ड में गिरावट आई है। ऐसे में सरकार 1 जनवरी से शुरू होने वाली तिमाही में इन योजनाओं की ब्याज दरें घटा सकती है। मौजूदा ऊंची दरों का फायदा उठाने के लिए 31 दिसंबर से पहले निवेश करना समझदारी होगी।

UPI और डिजिटल पेमेंट में सख्ती

डिजिटल फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए 1 जनवरी 2026 से UPI के नियम और कड़े हो जाएंगे। Google Pay, PhonePe और WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म्स पर अब सख्त KYC, मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन और अकाउंट लिंकिंग में अतिरिक्त सुरक्षा लेयर जोड़ी जाएगी। फर्जी अकाउंट्स पर लगाम कसने के लिए यह बड़ा कदम है।

क्रेडिट स्कोर अब हर हफ्ते अपडेट

लोन और क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए यह बदलाव बेहद अहम है। 1 जनवरी 2026 से क्रेडिट ब्यूरो (CIBIL आदि) मासिक की बजाय साप्ताहिक आधार पर क्रेडिट स्कोर अपडेट करेंगे। EMI या बिल में एक दिन की भी देरी का असर तुरंत दिखेगा, जबकि समय पर भुगतान करने वालों का स्कोर तेजी से सुधरेगा।

ITR भरने की आखिरी चेतावनी

AY 2025-26 के लिए बेलैटेड ITR दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 है। इसके बाद आप टैक्स रिफंड क्लेम नहीं कर पाएंगे।
31 दिसंबर के बाद केवल अपडेटेड रिटर्न (ITR-U) का विकल्प बचेगा, जो काफी महंगा पड़ेगा—

  • 12 महीने में: 25% अतिरिक्त टैक्स
  • 24 महीने में: 50% अतिरिक्त टैक्स
  • 36–48 महीने में: 60%–70% तक अतिरिक्त टैक्स

PAN–Aadhaar लिंक नहीं तो परेशानी तय

अगर PAN और Aadhaar अभी तक लिंक नहीं हैं, तो 1 जनवरी 2026 से PAN निष्क्रिय हो सकता है। इसका असर टैक्स रिफंड, बैंक अकाउंट, म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश पर पड़ेगा।

नए साल में बदल सकते हैं ईंधन के दाम

1 जनवरी 2026 को LPG, CNG और ATF के नए रेट जारी होंगे। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर बदलाव संभव है, जिसका सीधा असर रसोई के बजट और यात्रा खर्च पर पड़ेगा।
नया साल खुशियों के साथ आए, इसके लिए जरूरी है कि 31 दिसंबर से पहले ये सभी जरूरी वित्तीय काम निपटा लिए जाएं। थोड़ी सी लापरवाही नए साल की शुरुआत को भारी बना सकती है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related