राजस्थान के अलवर जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। अलवर के लक्ष्मणगढ़ इलाके में बुधवार अप्रैल की देर रात दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में अचानक आग लग गई, जिससे पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि कार रुकी नहीं थी, बल्कि तेज रफ्तार में चल रही थी, तभी अचानक उसमें आग भड़क उठी। हादसे के दौरान चालक ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, लेकिन वह करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- गाजियाबाद के इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिल तक फैली लपटें
- जकार्ता के पास भीषण रेल हादसा: 14 मौतें, कई यात्री मलबे में फंसे
- लू के बीच बदलेगा मौसम: 11 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ राहत और आफत दोनों के आसार
- शादी से लौटते ही टूटा कहर: नर्मदापुरम में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत, कई घायल
मृतक मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं, जो वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक मासूम बच्ची शामिल हैं। शव इतनी बुरी तरह जल चुके थे कि फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो पाई है।
घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की पेट्रोलिंग टीम, एंबुलेंस और लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को बुलाया गया, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गंभीर रूप से घायल चालक को उपचार के लिए अलवर के अस्पताल भेजा गया।
फिलहाल, चलती कार में आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या किसी अन्य कारण से।


