उत्तर और पूर्वी भारत में कड़ाके की ठंड का कहर: पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, मैदानी इलाकों में शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी

Date:

उत्तर और पूर्वी भारत में कड़ाके की ठंड का कहर: पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, मैदानी इलाकों में शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी

देश का पूरा उत्तर और पूर्वी भारत इस वक्त हाड़ कंपाती ठंड की चपेट में है और फिलहाल इससे राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले चार–पांच दिनों तक पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश और बूंदाबांदी के कारण शीतलहर का असर बना रहेगा।

Bihar Weather: बिहार में फिर शुरू होगा शीतलहर का प्रकोप, IMD ने 12 जिलों  में जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में घने से बेहद घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और यातायात दोनों प्रभावित होंगे।

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार से अगले छह दिनों तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। खासकर 19 और 20 जनवरी को इसका असर अधिक रहेगा। इस दौरान प्रदेश में लंबे समय से चला आ रहा ड्राई स्पेल टूट सकता है। 16 से 21 जनवरी तक हिमाचल के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।

पंजाब और हरियाणा में भी कड़ाके की ठंड जारी है। कई इलाकों में तापमान जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया है। हरियाणा के हिसार में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, शुक्रवार से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इससे शुक्रवार के बाद कुछ हद तक राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।
16 से 18 जनवरी के बीच आंशिक बादल छाए रहेंगे, जबकि 19 से 22 जनवरी के दौरान बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

हिमाचल प्रदेश के 11 जिलों में रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। पांच स्थानों पर तापमान शून्य और तीन जगहों पर माइनस में दर्ज किया गया।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Breaking News

Breaking NewsBreaking NewsBreaking NewsBreaking NewsBreaking News