ईरान में 800 फांसी पर रोक का दावा: ट्रंप की चेतावनी के बाद व्हाइट हाउस ने जताया असर
व्हाइट हाउस ने दावा किया है कि ईरान ने करीब 800 लोगों की प्रस्तावित फांसी की सजा पर रोक लगा दी है। यह जानकारी व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने दी।
👉 यह भी पढ़ें:
- Donald Trump की ईरान को सीधी धमकी! ‘मेरी हत्या की कोशिश हुई तो 1000 मिसाइलें तैयार’, Middle East में बढ़ा युद्ध का खतरा?
- US-Iran Tension: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का बड़ा ऐलान! ‘अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं’, युद्ध की तैयारी का दावा
- Donald Trump Assassination Plot? Israel का बड़ा दावा, Iran पर हत्या की साजिश का आरोप… क्या Middle East Crisis और भड़केगा?
- Prabhas की ‘Fauji’ Shoot पर बड़ा हादसा! कीड़े के काटने से ICU में अभिनेता Rajesh Sharma, Akshay Kumar ने जताई चिंता
- US-Iran Tensions: ‘आज चुप रहे तो कल यूरोप भी निशाने पर होगा’—ईरान की जर्मनी से बड़ी चेतावनी, अमेरिका पर गंभीर आरोप
- US-Iran War Update: होर्मुज़ स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, अमेरिका के 90 हमले, ईरान का पलटवार… क्या फिर मध्य पूर्व में छिड़ने वाली है बड़ी जंग?
लेविट ने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी टीम ने ईरानी शासन को साफ संदेश दिया है कि अगर हत्याएं जारी रहीं, तो इसके गंभीर नतीजे होंगे।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति को यह जानकारी मिली कि शुक्रवार को दी जाने वाली लगभग 800 फांसी की सजाओं को रोक दिया गया है। लेविट के मुताबिक, राष्ट्रपति और उनकी टीम हालात पर करीबी नजर बनाए हुए हैं और सभी विकल्प खुले हुए हैं।
ईरान में बीते कई दिनों से व्यापक विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। इस दौरान कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ईरानी प्रशासन प्रदर्शनकारियों को फांसी की सजा देने की तैयारी कर रहा है। इसी पृष्ठभूमि में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर किसी भी प्रदर्शनकारी को फांसी दी गई, तो अमेरिका ईरान के ख़िलाफ बहुत कड़ी कार्रवाई करेगा।



