👉 यह भी पढ़ें:
- फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का टीजर रिलीज, भारत-पाकिस्तान बंटवारे दर्द के बीच इंसानियत का पाठ पढ़ाते नजर आए सनी देओल
- धुरंधर 2 पर सेंसर बोर्ड ने लगाए 21 कट, कई खौफनाक और विवादित सीन हटाए, फिर भी पहले पार्ट से लंबी है फिल्म
- तीसरे शनिवार पर बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 का कब्जा बरकरार, कमाई का आंकड़ा 300 करोड़ पार
- बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल का बॉर्डर अटैक: कमाई 213 करोड़ पार
- बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का तूफान: तीन दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री
- देशभक्ति का तूफान बॉक्स ऑफिस पर: ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन उड़ाए 30 करोड़, जबरदस्त ओपनिंग से मचाया धमाल
0:00 left
मुंबई। सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को सेंसर बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। इस फिल्म में कोई कट भी नहीं लगा है। यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। सेंसर बोर्ड से इसे U/A सर्टिफिकेट दिया है। बॉर्डर 2 का रनटाइम 3.16 घंटे का है।
फिल्म अभी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है, लेकिन इसने एडवांस बुकिंग में ही अच्छी कमाई कर ली है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2′ ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से अब तक बिना ब्लॉक सीटों के 3.48 करोड़ रुपये कमा लिए हैं जबकि ब्लॉक सीटों के साथ इसकी प्री टिकट सेल की कमाई 6.73 करोड़ हो चुकी है। इसमें 9 हजार 309 शो में 108441 टिकट बिके हैं।
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगीं। बता दें कि फिल्म में सनी देओल 6 सिख रेजिमेंट के भारतीय सेना अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म के पांच गाने अब तक रिलीज हो चुके हैं जो पहले ही दर्शकों के दिलों में जगह बना चुके हैं।



