बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का तूफान: तीन दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री
सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धूम मचा रही है। रिलीज के महज तीन दिनों के भीतर ही अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह वॉर-ड्रामा फ़िल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारों से सजी इस फ़िल्म ने गणतंत्र दिवस से पहले ही शानदार बिजनेस ग्रोथ दर्ज की है, और छुट्टियों के चलते कमाई में और उछाल की उम्मीद की जा रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Spider-Man: Brand New Day Box Office: भारत में जबरदस्त कमाई, दुनियाभर में भी रिकॉर्ड प्रदर्शन; क्या ₹500 करोड़ पार करेगा?
- बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ का जलवा बरकरार, 8 दिनों में 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंची मोहनलाल की थ्रिलर
- बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान: हर दिन टूट रहे रिकॉर्ड, 6 दिन में 575 करोड़ पार
- तीसरे शनिवार पर बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 का कब्जा बरकरार, कमाई का आंकड़ा 300 करोड़ पार
- बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल का बॉर्डर अटैक: कमाई 213 करोड़ पार
- देशभक्ति का तूफान बॉक्स ऑफिस पर: ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन उड़ाए 30 करोड़, जबरदस्त ओपनिंग से मचाया धमाल
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, 1971 के भारत–पाकिस्तान युद्ध पर आधारित इस फ़िल्म ने अपने तीसरे दिन यानी रविवार को 54.5 करोड़ रुपये की कमाई की। यह आंकड़ा शनिवार के 36.5 करोड़ रुपये के कलेक्शन से लगभग 50 प्रतिशत ज़्यादा है।
ओपनिंग वीकेंड पर ‘बॉर्डर 2’ ने कुल 121 करोड़ रुपये का कारोबार कर यह साबित कर दिया है कि दर्शकों के दिलों में देशभक्ति और बड़े पर्दे का जादू अब भी ज़िंदा है।



