साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। 21 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन से ही दर्शकों का दिल जीत लिया और कमाई के मामले में भी मजबूत पकड़ बनाए रखी है।
जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी इस क्राइम थ्रिलर ने 15.85 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग की थी। इसके बाद वीकेंड पर फिल्म ने शानदार रफ्तार दिखाई, जबकि वीकडेज में भी इसकी कमाई स्थिर बनी रही। पहले सप्ताह में फिल्म ने 75.30 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया।
👉 यह भी पढ़ें:
- Drishyam 3 OTT Release: क्या फिर बच निकलेगा जॉर्जकुट्टी? बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब Prime Video पर दस्तक, जानें कब और कहां देखें
- बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान: हर दिन टूट रहे रिकॉर्ड, 6 दिन में 575 करोड़ पार
- तीसरे शनिवार पर बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 का कब्जा बरकरार, कमाई का आंकड़ा 300 करोड़ पार
- बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल का बॉर्डर अटैक: कमाई 213 करोड़ पार
- बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का तूफान: तीन दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री
- देशभक्ति का तूफान बॉक्स ऑफिस पर: ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन उड़ाए 30 करोड़, जबरदस्त ओपनिंग से मचाया धमाल
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 8वें दिन फिल्म ने 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल कमाई 81.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
दिलचस्प बात यह है कि ‘दृश्यम 3’ घरेलू बाजार की तुलना में विदेशों में और भी बेहतर प्रदर्शन कर रही है। आठवें दिन फिल्म ने इंटरनेशनल मार्केट में 5.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसकी कुल विदेशी कमाई 103 करोड़ रुपये हो गई है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अब तक 197.91 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है और जल्द ही 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करने की ओर बढ़ रही है।
फिल्म में मीना और अंसिबा हसन भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि ‘दृश्यम 3’ ने 2018 के 181 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।



