👉 यह भी पढ़ें:
- बंगाल में सत्ता बदलते ही बदला पुलिस का रुख, ममता-अभिषेक हुए दूर, मोदी-शाह बने नई पसंद
- पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पसरा है सन्नाटा, सारे टूरिस्ट गायब
- अमिताभ बच्चन को अभिषेक की सफलता पर गर्व: ‘गर्व शब्द भी छोटा लगता है’
- तमिलनाडु: तिरुवल्लुवर की भगवा तस्वीर पर विवाद, कांग्रेस ने राज्यपाल को वापस बुलाने की मांग की
- एकनाथ शिंदे के इस वायरल फोटो पर सचमुच कुछ भी कहने की नहीं है जरूरत, शिवसेना उद्धव गुट ने लिए मजे
- एकनाथ शिंदे के इस वायरल फोटो पर सचमुच कुछ भी कहने की नहीं है जरूरत, शिवसेना उद्धव गुट ने लिए मजे
0:00 left
मुंबई। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच तलाक की अफवाहें लंबे समय से चल रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल होती यह तस्वीर देख लीजिए। फिल्म प्रोड्यूसर अनु रंजन ने अपने इंस्टा पर एक पार्टी की फोटो शेयर की है। इसमें अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय और सास बृंदा राय के साथ फोटो क्लिक कराते नजर आ रहे हैं।
इन अफवाहों को तब और बल मिल रहा था जब विभिन्न आयोजनों में अभिषेक और ऐश्वर्या अलग-अलग नजर आने लगे थे। इसके बाद अफवाहें और फैलती गईं और खबरें भी बनती गईं कि जल्द ही यह जोड़ी अलग होने वाली है। इसी साल जब ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ अनंत अंबानी की शादी में शामिल हुई थीं, तब से अफवाहों को और बल मिलने लगा। इस बीच अभिषेक के दसवीं को–स्टार निमरत कौर संग रिलेशनशिप के रूमर्स भी फैले थे। इससे संबंधित कई खबरें अभी भी चल रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के कुछ फोटो वायरल होने लगे। इसमें यह जोड़ी काफी खुश नजर आ रही है। फिल्म प्रोड्यूसर अनु रंजन ने अपने इंस्टा पर एक पार्टी की फोटो शेयर की है। तस्वीर में अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय और सासु मां बृंदा राय के साथ हैप्पी तस्वीर क्लिक कराते नजर आ रहे हैं। इस पार्टी की कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस आयशा जुल्का ने भी शेयर की हैं। वह ऐश्वर्या और अभिषेक के साथ पोज देती नजर आईं। ऐश्वर्या सिल्वर वर्क वाले ब्लैक सूट और अपने सिग्नेचर रेड लिप कलर में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बाल खुले रखे थे। वहीं, अभिषेक बच्चन ब्लैक शेरवानी में नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो भी सामने आया जिसमें अभिषेक अपनी बेटी आराध्या के बर्थडे सेलिब्रेशन में नजर आ रहे थे।



