👉 यह भी पढ़ें:
- Hormuz Strait Attack: होर्मुज में तेल टैंकर पर मिसाइल हमले में भारतीय नाविक की मौत, भारत ने ईरानी राजनयिकों को किया तलब
- Indus Water Treaty: सिंधु जल संधि पर भारत के सख्त रुख से पाकिस्तान में बढ़ी बेचैनी, पाक मंत्री की ‘हाथ काट देंगे’ वाली धमकी चर्चा में
- Iran-US Deal पर बढ़ा तनाव! ट्रंप के सख्त रुख के बाद ईरान की खुली चेतावनी – क्या टूटने वाला है ऐतिहासिक समझौता?
- मोदी-मैक्रों की ‘मेगा डील’! राफेल से लेकर न्यूक्लियर और AI तक बड़े फैसले, क्या बदलने वाली है भारत-फ्रांस साझेदारी की तस्वीर?
- भारत-कनाडा रिश्तों में नई रफ्तार: फ्री ट्रेड डील पर तेज हुई बातचीत, 2030 तक व्यापार तीन गुना बढ़ाने का लक्ष्य
- भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया काम पूरा करने वाला नेता
0:00 left
भारत-ओमान कूटनीतिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ पर विशेष लोगो और पुस्तक का अनावरण
ओमान की राजधानी मस्कट में आयोजित आठवें हिंद महासागर सम्मेलन के दौरान भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ओमान के विदेश मंत्री बद्र अलबुसैदी से मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक की जानकारी जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की।

उन्होंने सम्मेलन की सफल मेजबानी के लिए बद्र अलबुसैदी के व्यक्तिगत प्रयासों की सराहना की और कहा कि भारत और ओमान के बीच व्यापार, निवेश और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर व्यापक चर्चा हुई।
विशेष लोगो और ऐतिहासिक पुस्तक का विमोचन
इस वर्ष भारत और ओमान के राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक विशेष लोगो जारी किया गया। साथ ही, भारत-ओमान के ऐतिहासिक संबंधों को दर्शाने वाली पुस्तक ‘मांडवी टू मस्कटः इंडियन कम्युनिटी एंड द शेयर्ड हिस्ट्री ऑफ़ इंडिया एंड ओमान’ का भी अनावरण किया गया।
क्षेत्रीय सहयोग को नई ऊंचाई
एस. जयशंकर ने इस अवसर पर ब्रुनेई, ईरान, भूटान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका के विदेश मंत्रियों से भी मुलाकात की। इन बैठकों में हिंद महासागर क्षेत्र में आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
यह सम्मेलन भारत और हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के बीच बढ़ते सहयोग का प्रतीक है, जो व्यापार, सुरक्षा और सांस्कृतिक जुड़ाव को और मजबूती प्रदान करेगा।



