👉 यह भी पढ़ें:
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत: रामपुरहाट में आवास के पास पार्टी कार्यालय से मिला शव, जांच जारी
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: PM मोदी ने याद किया बंटवारे का दर्द, बोले—“मुश्किलों को सफलता में बदला”
0:00 left
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन पर देशभर से शुभकामनाएं, पीएम मोदी, कांग्रेस और ममता बनर्जी ने दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके 67वें जन्मदिन के अवसर पर देश के कई शीर्ष नेताओं ने शुभकामनाएं और शुभेच्छाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया के माध्यम से राष्ट्रपति को सम्मानपूर्वक बधाई दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी हार्दिक बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा राष्ट्रपति को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनका जीवन और नेतृत्व देश भर में करोड़ों लोगों को प्रेरित करता रहेगा। जनसेवा, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए आशा और शक्ति की किरण है। उन्होंने हमेशा गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम किया है। ईश्वर उन्हें लोगों की सेवा करते हुए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे।”

कांग्रेस ने दी शुभकामनाएं
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से हम भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। उनकी बुद्धिमत्ता और राष्ट्र की प्रगति, कल्याण और न्याय के प्रति अटूट समर्पण देश को सत्य और सदाचार के मार्ग पर आगे बढ़ाता रहे। हम उनके दीर्घ, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना करते हैं।”

ममता बनर्जी का शालीन संदेश
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और अपार प्रसन्नता का आशीर्वाद दे, तथा वह पूरे समर्पण और शालीनता के साथ राष्ट्र की सेवा करती रहें।”



