अब अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का क्या होगा, हाईकोर्ट के आदेश के बाद कैसे लगाएगा नगर निगम?

Date:

इंदौर। नगर निगम इंदौर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा लगाने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही सिरपुर में स्वामी विवेकानंद की विश्व में सबसे ऊंची प्रतिमा लगाने की भी तैयारी है। हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने हाल ही में महापुरुषों की प्रतिमा लगाने को लेकर एक आदेश जारी किया है, जिसके तहत अब कोई भी प्रतिमा लगाना संभव नहीं। ऐसे में नगर निगम की प्लानिंग का क्या होगा?

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने मुख्य सचिव सभी विभागों के प्रमुख सचिवों को इस संबंध में आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि पूर्व में भी इस संबंध में आदेश दिया जा चुका है, उसका पालन सुनिश्चित करवाया जाए। हाई कोर्ट ने यह आदेश उज्जैन जिले के माकड़ोन तहसील निवासी राजेश कुमार की ओर से दायर जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए सोमवार को दिया। याचिका में कहा गया था कि माकड़ोन में कुछ समय पहले चौराहे पर लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को पाटीदार समाज के लोगों ने तोड़ दिया था। वे वहां सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा लगाना चाहते थे। डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के बाद वहां स्थिति अनियंत्रित हो गई थी। कई दिनों तक यह स्थिति बनी रही। इसके बाद कई सामाजिक संस्थाओं ने माकड़ोन नगर परिषद से अलगअलग महापुरुषों की प्रतिमा लगाने की अनुमति मांगी। परिषद ने विवाद से बचने के लिए उन्हें अलगअलग स्थानों पर प्रतिमा लगाने की अनुमति देने का आश्वासन भी दिया। याचिका में कहा गया कि इस तरह से चौराहेचौराहे प्रतिमा लग जाएगी तो यातायात नियंत्रित करना मुश्किल हो जाएगा।

हाईकोर्ट जबलपुर के फैसले का दिया हवाला

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि हाई कोर्ट की जबलपुर मुख्य पीठ वर्ष 2023 में इस संबंध में स्पष्ट आदेश दे चुकी है। मुख्य पीठ ने चौराहों और सड़कों पर प्रतिमाएं लगाने पर रोक लगाते हुए कहा था कि ऐसे किसी कृत्य की अनुमति नहीं दी जा सकती, जिससे यातायात बाधित होता हो। इस स्पष्ट आदेश के बावजूद चौराहों पर प्रतिमा लगाने की अनुमति दे दी जाती है।

मुख्य सचिव को कोर्ट ने दिए आदेश

एडवोकेट मनीष यादव ने बताया कि कोर्ट ने प्रमुख सचिव को आदेशित किया है कि वह सभी नगर पालिकाओं, नगर परिषदों में इसका सख्ती पालन करवाएं। किसी भी सार्वजनिक स्थानों पर नई प्रतिमाएं नहीं लगाई जाए।

नई प्रतिमाओं पर लागू होगा आदेश

कोर्ट ने इस मामले में स्पष्ट किया कि यह प्रतिबंध केवल नई प्रतिमाओं पर लागू होगा। जो प्रतिमाएं पहले से सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित हैं, उन पर इस आदेश का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

दो प्रतिमाओं की तैयारी में जुटा है निगम

इंदौर नगर निगम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा लगाने की तैयारी में जुटा है। पिछले दिनों नगर ने कहा था कि अष्टधातु से बनने वाली यह प्रतिमा अन्नपूर्णासुदामा नगर लिंक रोड पर स्थापित की जाएगी। नगर निगम इसके निर्माण पर लगभग एक करोड़ रुपए खर्च करेगा। इस प्रतिमा के निर्माण में 6 से 8 मिमी मोटी शीट मेटल का उपयोग होगा, जिसे आंतरिक स्टील फ्रेम से मजबूती दी जाएगी, ताकि यह तेज हवा और अन्य प्राकृतिक दबावों को सह सके। इसके साथ ही सिरपुर स्थित देवी अहिल्या सरोवर उद्यान में स्वामी विवेकानंद की विश्व की सबसे ऊंची 52 फीट की प्रतिमा स्थापित करने की भी तैयारी की जा रही है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी में भारी बारिश की चेतावनी, सतना में मंदाकिनी उफान पर

सतना में मंदाकिनी नदी उफान पर, रामघाट और भरतघाट जलमग्न। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव, जानें क्यों थे रुके

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव होंगे। जानें क्यों रुके थे ये चुनाव और अब कैसे होंगे।

इंदौर में सेमी-कंडक्टर उद्योग को मिलेगा बढ़ावा, निवेश के लिए आमंत्रण

इंदौर में सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 'मध्य प्रदेश-सेमीकॉन' का आयोजन होगा।

इंदौर में H1N1 का दूसरा केस, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

इंदौर में स्वाइन फ्लू का दूसरा मामला सामने, स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की। जानें संक्रमण की स्थिति।

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी को लिखा पत्र, सुझाए कई स्थान

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम के लिए भाजपा अध्यक्ष ने सुझाए स्थान। कांग्रेस की तैयारियों के बीच पत्र लिखा।

ATF की कीमतों में 5.46% की वृद्धि, हवाई किराए में बढ़ोतरी संभव

विमान ईंधन की कीमतों में वृद्धि से हवाई यात्रा महंगी हो सकती है। ATF दर ₹121.28 प्रति लीटर हुई।

भारत की 7.8% GDP ग्रोथ पर PM मोदी का आलोचकों को जवाब

भारत की 7.8% GDP ग्रोथ पर PM मोदी ने आलोचकों को जवाब दिया। इसे वैश्विक चुनौतियों के बीच असाधारण उपलब्धि बताया।

इंदौर वार्ड 58 और 60 उपचुनाव: नामांकन 16 सितंबर, मतदान 29 को

इंदौर वार्ड 58 और 60 उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मतदान 29 सितंबर और परिणाम 3 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: 11 की मौत, कई घायल

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 11 लोगों की मौत। फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी। मुआवजे की घोषणा की गई।

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने खेला दांव, डेली कॉलेज से मांगी जगह

कांग्रेस ने राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए डेली कॉलेज से जगह मांगी। संघ के कार्यक्रम के बाद यह अनुरोध किया गया है।

दिल्ली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: 47.7 लाख नाम बाहर, 30 सितंबर तक ऐसे जुड़वाएं अपना नाम

दिल्ली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हो चुकी है, जिसमें से 47.7 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। छूटे हुए वोटर 30 सितंबर 2026 तक अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में किशोरी से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा से कश्मीरी गेट आ रही स्लीपर बस में गैंगरेप की वारदात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पहली तिमाही में भारत की GDP 7.8% बढ़ी, RBI के अनुमान से बेहतर रहे आंकड़े

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ 7.8% रही। यह वृद्धि दर RBI के 7.0% के अनुमान से कहीं बेहतर दर्ज की गई है।

मध्य प्रदेश: ओरछा में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति का मंथन, संगठन विस्तार की बनी रणनीति

ओरछा में आयोजित बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन विस्तार और 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तृत मंथन किया गया।

गायक अंकित बालियान हत्याकांड: शामली में पुलिस मुठभेड़ में 2 शूटर ढेर

अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस और यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शूटरों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

कर्नल सोफिया मामला: मंत्री विजय शाह को SC से झटका, अभियोजन मंजूरी में दखल से इनकार

कर्नल सोफिया मामला में सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन मंजूरी प्रक्रिया में दखल देने से इनकार कर दिया है।

मारुति सुजुकी की छोटी EV e-Sky जल्द होगी लॉन्च, मिलेगी 310 किमी रेंज

सुजुकी ई-स्काई इलेक्ट्रिक कार के प्रोडक्शन मॉडल से पर्दा उठ गया है। यह कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 310 किमी की ड्राइविंग रेंज देती है।

भारतीय नौसेना में कमीशन हुआ ‘INS निपुण’, गहरे समुद्र में अभियानों को मिलेगी मजबूती

भारतीय नौसेना में स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल आईएनएस निपुण कमीशन हो गया है। यह अत्याधुनिक पोत गहरे समुद्र में डाइविंग और बचाव अभियानों को सशक्त बनाएगा।

राहुल गांधी पर FIR से भड़की MP कांग्रेस, जीतू पटवारी और कमलनाथ ने BJP पर साधा निशाना

राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज होने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने तीखा विरोध दर्ज कराया है। कमलनाथ और जीतू पटवारी ने भाजपा पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन का नया खाका, 42 सेक्टरों में बंटेगा पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन के तहत 42 सेक्टरों का नया विकास खाका तैयार किया गया है, जिससे 6 जिलों की कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा।

अपर आयुक्त के फर्जी आदेश मामले में दो बाबू और एक पटवारी की भूमिका, कार्रवाई की तैयारी

इंदौर में एआई से तैयार अपर आयुक्त के फर्जी आदेश मामले में जांच तेज हो गई है। इसमें दो बाबू और एक पटवारी की मिलीभगत सामने आने के बाद सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

MP Weather: बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, मध्य प्रदेश में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने 3 दिन का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम से 13 से अधिक जिलों में तेज वर्षा का दौर जारी रहेगा।

इंदौर: लवकुश फ्लाईओवर की दूसरी भुजा सितंबर से खुलेगी, जाम से मिलेगी राहत

इंदौर में लवकुश फ्लाईओवर की दूसरी भुजा सितंबर में यातायात के लिए खोली जाएगी। इससे उज्जैन मार्ग और बाणगंगा रूट पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

इंदौर: 33 साल बाद भी हुकमचंद मिल के 380 परिवारों को नहीं मिला हक का पैसा, इंतजार बरकरार

इंदौर की हुकमचंद मिल बंद होने के 33 साल बाद भी 380 परिवारों को 80 करोड़ रुपये का बकाया नहीं मिल सका है। हुकमचंद मिल के श्रमिक आज भी अपने हक की राशि का इंतजार कर रहे हैं।

नेपाल में बाढ़ से तबाही: काठमांडू में फंसे भारतीय तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

नेपाल में बाढ़ के चलते फंसे 149 से अधिक भारतीय तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है। विदेश मंत्रालय और वायुसेना ने राहत अभियान तेज कर दिया है।

अमेरिका में बोले मोहन भागवत: विविधता ही भारत की ताकत, कर्मभूमि के प्रति रहें निष्ठावान

न्यूयॉर्क में आयोजित कार्यक्रम में मोहन भागवत का संबोधन हुआ, जिसमें उन्होंने प्रवासियों से कर्मभूमि के प्रति निष्ठावान रहने और विविधता का सम्मान करने का आह्वान किया।

इंदौर में सरकार पर बरसे उमंग सिंघार, बोले- छात्र हनुमान जैसे, लंका जलना तय

इंदौर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का हमला प्रदेश सरकार पर तीखा रहा। उन्होंने भर्ती, दूषित पानी, भू-माफिया और महंगाई के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा।

एमपी पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती की तैयारी, सितंबर से शुरू हो सकती है प्रक्रिया

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 9,662 पदों पर एमपी पुलिस भर्ती का प्रस्ताव ईएसबी को भेज दिया है। सितंबर में इसका नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है।

चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर पत्र साझा कर दी जानकारी

उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की चर्चित अधिकारी आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्र साझा कर पद छोड़ने की जानकारी दी।

पीएम मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, द्विपक्षीय संबंधों पर बनी सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया है। इस दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम आपूर्ति पर भी सहमति बनी।