👉 यह भी पढ़ें:
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: PM मोदी ने याद किया बंटवारे का दर्द, बोले—“मुश्किलों को सफलता में बदला”
- International Youth Day 2026: PM Modi ने युवाओं को बताया देश की सबसे बड़ी ताकत, संस्कृत श्लोक से दिया खास संदेश
0:00 left
पीएम मोदी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, जीएसटी बदलावों और आत्मनिर्भर भारत पर दिया संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए आत्मनिर्भर भारत के लिए सामूहिक प्रयासों की अपील की। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा,
“आप सभी को नवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं। साहस, संयम और संकल्प के भक्ति-भाव से भरा यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में नई शक्ति और नया विश्वास लेकर आए। जय माता दी!”

पीएम मोदी ने कहा कि नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की विशेष पूजा-अर्चना का महत्व है और माता के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सौभाग्य और आरोग्य की प्राप्ति हो।
उन्होंने जीएसटी में किए गए हालिया बदलावों का जिक्र करते हुए कहा,
“इस बार नवरात्रि का यह शुभ अवसर बहुत विशेष है। जीएसटी बचत उत्सव के साथ-साथ स्वदेशी के मंत्र को नई ऊर्जा मिलने वाली है। आइए, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए सामूहिक प्रयासों में जुट जाएं।”
पीएम मोदी ने नवरात्रि से जुड़ा एक और पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने पंडित जसराज द्वारा रचित एक भजन पेश किया। उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे अपने पसंदीदा भजन साझा करें, जिनमें से कुछ को वह आने वाले दिनों में पोस्ट करेंगे।



