वायनाड। चुनाव आयोग पर लगाता वोट चोरी के आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फिर हाइड्रोजन बम फोड़ने के दावा किया है। केरल के वायनाड में राहुल गांधी ने कहा कि जल्दी ही एक हाइड्रोजन बम फोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पास इसके पक्के सबूत हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में सीआईडी जांच चल रही है। सीआईडी ने फोन नंबर मांगे हैं। ज्ञानेश कुमार सीईसी हैं। पुलिस जानकारी मांग रही है, लेकिन सीईसी जानकारी नहीं दे रहे हैं। राहुल ने कहा कि ये मेरा बयान नहीं है, सीआईडी ने चुनाव आयोग को कई पत्र लिखे हैं। राहुल ने कहा कि हमने महादेवपुरा में देखा है, हमने आलंद में देखा है, हम ऐसे सबूत पेश करेंगे, जिससे ये साबित होगा कि नरेंद्र मोदी ने वोट चोरी की है। हम एक हाइड्रोजन बम फोड़ेंगे क्योंकि हमारे पास सबूत हैं। हमारे पास शत प्रतिशत प्रूफ हैं?
👉 यह भी पढ़ें:
- ‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी को लिखा पत्र, सुझाए कई स्थान
राहुल ने आलंद और राजुरा सीट का किया जिक्र
राहुल गांधी ने कहा कि मैं अपने लोकतंत्र, देश और संविधान से बहुत प्रेम करता हूं और ऐसी कोई बात नहीं करूंगा, जो तथ्यों पर आधारित नहीं हो। आलंद विधानसभा क्षेत्र में 6018 मतदाताओं का नाम हटाने के लिए आवेदन दिए गए। ऐसा कांग्रेस मतदाताओं को निशाना बनाकर किया गया। राहुल गांधी ने दावा किया कि मतदाताओं के नाम हटाने के लिए जिन मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल हुआ वे कर्नाटक के बाहर के थे। उन्होंने महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के राजुरा विधानसभा क्षेत्र का भी जिक्र करते हुए कहा कि राजुरा में 6850 नाम जोड़े गए। इस मामले में एक सप्ताह में निर्वाचन आयोग को पूरा विवरण देना चाहिए और यदि ऐसा नहीं है, तो फिर स्पष्ट हो जाएगा कि ज्ञानेश कुमार ‘वोट चोरों की मदद कर रहे हैं।



