नई दिल्ली। यूरोप के कई बड़े एयर पोर्ट पर बड़े साइबर अटैक की खबर है। चेक–इन और बोर्डिंग सिस्टम ठप हो गया है। इसके कारण शनिवार को सैकड़ों उड़ानों में देरी हुई, जिसके कारण यात्री परेशान होते रहे। कई हवाई अड्डों पर मैनुअल प्रक्रिया अपनाकर ही उड़ानों का संचालन जारी रखा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रुसेल्स एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात को चेक–इन और बोर्डिंग सिस्टम के सेवा प्रदाता पर साइबर हमला हुआ। इससे तकनीकी व्यवस्था बाधित हो गई। इसके कारण एयरपोर्ट पर मैनुअल चेक–इन और बोर्डिंग प्रक्रिया कराई गई। साइबर अटैक के कारण उड़ानों की व्यवस्था गड़बड़ा गई और कई फ्लाइट लेट हुई। इसी तरह जर्मनी के ब्रांडेनबर्ग एयरपोर्ट ने भी पुष्टि की है कि उनके सेवा प्रदाता के सिस्टम पर साइबर हमला हुआ है। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर हवाई अड्डा प्रशासन ने अपने नेटवर्क कनेक्शन को अस्थायी रूप से काट दिया। वहीं लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे ने भी तकनीकी समस्या की बात कही है। सभी हवाई अड्डों ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी उड़ानों का स्टेटस समय–समय पर ऑनलाइन जांचते रहें और आवश्यकतानुसार फ्लाइट के समय को ध्यान में रखकर यात्रा की योजना बनाएं।
👉 यह भी पढ़ें:
- US-Iran Tensions: ‘आज चुप रहे तो कल यूरोप भी निशाने पर होगा’—ईरान की जर्मनी से बड़ी चेतावनी, अमेरिका पर गंभीर आरोप
- Europe Heatwave 2026: भीषण Heatwave ने ली 1,300 से ज्यादा जानें! WHO की चेतावनी- ‘Silent Killer’ बन रही है गर्मी
- Nuclear Plant Attack Alert: यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र पर ड्रोन हमला, IAEA चीफ की चेतावनी—‘यह आग से खेलने जैसा’
- मध्य-पूर्व तनाव का असर: एयरस्पेस बंद, एअर इंडिया की यूरोप उड़ानें रद्द, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी
- ट्रांसअटलांटिक रिश्ता अटूट’: म्यूनिख में मार्को रुबियो का यूरोप को भरोसा
- NATO प्रमुख का दो टूक संदेश: “अमेरिका के बिना यूरोप की सुरक्षा एक सपना है”



