इस त्योहार मिलावटी मिठाई खाने के लिए हो जाइए तैयार, चार माह से नहीं मिल रही जांच रिपोर्ट, अकेले इंदौर के 400 से अधिक सैंपल अटके

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इस साल दशहरा-दीपावली पर मिलावटी मिठाई और अन्य सामान खाने के लिए आप तैयार रहिए, क्योंकि पिछले तीन-चार माह से सामानों की जांच रिपोर्ट ही नहीं आ रही है। विभाग छापेमारी कर तो जांच के लिए सैंपल स्टेट फूड लैब भोपाल भेजता है, लेकिन रिपोर्ट नहीं आने से कोई कार्रवाई नहीं हो रही। लैब के चीफ एनालिस्ट का दावा है कि रिपोर्ट भेजी जा रही है, लेकिन इंदौर के अधिकारियों का कहना है कि पिछले तीन-चार माह से 400 से ज्यादा सैंपल की रिपोर्ट ही नहीं आई।

उल्लेखनीय है कि हर त्योहार में मिठाइयों तथा अन्य खाद्य सामग्रियों की मांग बढ़ जाती है। मिलावटखोर इस मौके का फायदा उठाकर भारी पैमाने पर मिलावटी सामान प्रदेश सहित इंदौर के बाजारों में खपाते हैं। हर साल दीपावली से पहले ग्वालियर से आया मिलावटी मावा काफी मात्रा में पकड़ा जाता है। पिछले तीन-चार माह से खाद्य विभाग ने सैंपल तो लिए, जांच के लिए भेजा भी, लेकिन रिपोर्ट नहीं आने से संबंधित दुकानदारों या कंपनियों पर कार्रवाई नहीं हो पाई। मिलावटखोर इसका जबरदस्त फायदा उठाएंगे और इस त्योहार पहले से भी ज्यादा मिलावटी सामान बाजारों में होगा।

लैब को एनएबीएल सर्टिफिकेट ही नहीं मिला

दरअसल पूरा मामला एक सर्टिफिकेट का है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अनुसार सरकारी निजी प्रयोगशालाओं को नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लैबोरेट्रीज (एनएबीएल) से सर्टिफिकेट लेना जरूरी होता है। भोपाल स्थित स्टेट फूड लैब को 2023 में यह सर्टिफिकेट मिला था। इसकी अवधि दो साल की होती है, जो मई में खत्म हो गई। इसके बाद से सर्टिफिकेट जारी नहीं हो रहे हैं। इंदौर सहित अन्य जिलों के खाद्य विभाग ने लैब को पत्र लिखा, इसके बाद भी रिपोर्ट नहीं आ रही।

चीफ एनालिस्ट ने कहा-रिपोर्ट दे रहे हैं

भोपाल स्थित स्टेट फूड लैब के चीफ एनालिस्ट संदीप विक्टर का कहना है कि जांच भी हो रही है और रिपोर्ट भी जारी की जा रही है। जब उनसे एनएबीएल सर्टिफिकेट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि प्रक्रिया पूरी हो गई है, लेकिन सर्टिफिकेट अभी नहीं मिला है। एनएबीएल द्वारा सर्टिफिकेशन के लिए ऑडिट भी किया जा चुका है, जल्द ही सर्टिफिकेट भी आ जाएगा।

बिना सर्टिफिकेट रिपोर्ट का कोई मतलब नहीं

इंदौर के खाद्या विभाग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि लैब की तरफ से रिपोर्ट नहीं आ रही है। तीन-चार माह से चार सौ से ज्यादा सेंपल की रिपोर्ट पेंडिंग है। उन्होंने कहा कि अगर लैब बिना एनएबीएल सर्टिफिकेट के रिपोर्ट जारी भी करता है तो उस आधार पर कार्रवाई नहीं हो सकती। कोई भी व्यापारी इस रिपोर्ट को कोर्ट में चुनौती दे सकता है। ऐसे में कार्रवाई करने में परेशानी आ रही है।

बड़ा सवाल-स्वास्थ्य के साथ क्यों हो रहा खिलवाड़

इस पूरे मामले में बड़ा सवाल यह है कि आखिर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ क्यों किया जा रहा? मध्यप्रदेश के एकमात्र लैब को एनएबीएल सर्टिफिकेट क्यों नहीं मिल पा रहा? क्या लैब मापदंडों के अनुरूप नहीं है या फिर कोई और गड़बड़ी है। मई महीने में सर्टिफिकेट खत्म हो जाने के बाद भी जिम्मेदार अब तक चुप कैसे बैठे रहे, वह भी तब जब त्योहार नजदीक हैं? इससे साफ जाहिर है कि सरकार के इन विभागों को आम जनता के स्वास्थ्य की कितनी चिन्ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारत के सबसे बड़े SIR स्कैंडल पर केजरीवाल की तीन अहम मांगें

भारत के सबसे बड़े SIR स्कैंडल को लेकर अरविंद केजरीवाल ने तीन अहम मांगें रखीं। उन्होंने SIR प्रक्रिया को रद्द करने और चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग की।

बांधवगढ़ रिजर्व में गौर का कुनबा बढ़ा, कान्हा में वन भैंसे को पुनः बसाया गया

बांधवगढ़ रिजर्व में गौर का कुनबा बढ़ा है, जबकि कान्हा में वन भैंसे को पुनः बसाया गया है। यह दोनों वन्यजीव संरक्षण प्रयास सफल साबित हो रहे हैं।

एमपी सरकार बदलेगी अग्निवीरों की नौकरी नियम, कोटा 10% से बढ़ाकर 20% करेगी

मध्य प्रदेश सरकार अग्निवीरों की नौकरी नियम में बदलाव करेगी। आरक्षण कोटा 10% से बढ़ाकर 20% करने की तैयारी जारी है।

फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का झूठा विज्ञापन, इंदौर में ऑनलाइन ठगी की वारदात

इंदौर में फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का झूठा विज्ञापन देखकर ऑनलाइन ठगी की वारदात सामने आई है। पीड़ित महिला के खाते से ₹91,000 की ठगी हुई।

मप्र में अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना के कारण मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 25 और 26 सितंबर को विशेष सावधानी जरूरी है।

इंदौर में नो यूपीआई डे: व्यापारी बारकोड बॉक्स काले कपड़े से ढंकेंगे

इंदौर में व्यापारी 23 सितंबर को नो यूपीआई डे मनाएंगे और काले कपड़े से यूपीआई बारकोड को ढंककर विरोध जताएंगे। यह 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट के खिलाफ है।

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट: हाईकोर्ट ने 160 पेड़ों और सैकड़ों पक्षियों की सुरक्षा की मांग की

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत पेड़ों की कटाई और पक्षियों के संरक्षण को लेकर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा। मेट्रो निर्माण में पर्यावरण संरक्षण चुनौती बनी हुई है।

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार मिला

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। यह खोज महानदी बेसिन में समुद्र मंथन अभियान की पहली बड़ी सफलता है।

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा, कई देशों की निर्भरता बढ़ी

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा है, जिससे कई देशों की भारत पर निर्भरता बढ़ गई है। अगस्त 2026 में निर्यात 63.27% बढ़ा।

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी में शामिल

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल होने जा रहे हैं। यह कदम पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करेगा।