देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिसका सबसे ज्यादा असर उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा सहित कई राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी, तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग ने बताया है कि 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ, ऊपरी हवा में बने चक्रवाती परिसंचरण और सक्रिय जेट स्ट्रीम का संयुक्त प्रभाव जिम्मेदार है।
👉 यह भी पढ़ें:
- पश्चिमी विक्षोभ का कहर: बारिश-ओलों से उत्तर भारत बेहाल, आगे ‘सुपर अल नीनो’ से बढ़ेगी गर्मी की मार
- पश्चिमी विक्षोभ का असर: उत्तर भारत के 16 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट
- मार्च में बदला मौसम का मिजाज: उत्तर भारत में ठंडी हवाएं और बारिश का दौर, कई कारण एक साथ सक्रिय
- मौसम : उत्तर भारत में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का अलर्ट, फसलों पर खतरा
- उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश-आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट
- उत्तर भारत में मौसम की करवट: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में बढ़ेगा तापमान
उत्तर-पश्चिमी भारत में मौसम का असर और अधिक गहरा दिखाई दे रहा है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी वर्षा का अनुमान है और यहां ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है।
राजस्थान में भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखा गया। जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर जैसे क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई।
मौसम विभाग के अनुसार 6 अप्रैल से एक नया और अधिक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसका असर जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभागों में देखने को मिलेगा।जिससे तेज हवाएं, भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।
जहां उत्तर और पश्चिम भारत में ठंडा और अस्थिर मौसम बना हुआ है, वहीं पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम बना हुआ है, जो लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में अच्छी वर्षा हुई, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों, केरल और माहे में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली।
दक्षिण भारत में भी मौसम का असर साफ दिखाई दे रहा है। केरल और माहे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है,
मौसम के इस बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ेगा। उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।
आने वाले कुछ दिनों तक देश के कई हिस्सों में मौसम इसी तरह अस्थिर बना रह सकता है, ऐसे में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।



