👉 यह भी पढ़ें:
- Natural Gas News: केंद्र सरकार ने हटाया Emergency Control, Iran War के बाद लागू पाबंदियां खत्म; CNG-PNG सप्लाई पर बड़ा फैसला
- फ्लाइट लेट या रद्द होने पर मिलेगा खाना और रिफंड , केंद्र सरकार ने विमानन कंपनियों को दिए सख्त निर्देश
- छठ का जिक्र कर राहुल गांधी ने किया केंद्र सरकार पर हमला, कहा-छतों तक लटके हैं लोग, 12,000 स्पेशल ट्रेनें कहां हैं?
- वायनाड भूस्खलन पीड़ितों का कर्ज माफ न करने पर प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार की आलोचना की
- ओसीआई कार्ड नियमों में केंद्र सरकार का बड़ा बदलाव
- बिहार में इंडिया गठबंधन का चक्काजाम: विपक्ष ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा
0:00 left
महाराष्ट्र ;इस्लामपुर अब ‘ईश्वरपुर’ — केंद्र सरकार और सर्वे ऑफ इंडिया की मंजूरी
महाराष्ट्र के सांगली जिले के इस्लामपुर शहर का नाम अब आधिकारिक रूप से ‘ईश्वरपुर’ किया जाएगा।
भारतीय सर्वेक्षण विभाग ने इस नाम परिवर्तन प्रस्ताव को अपनी अंतिम मंजूरी दे दी है। यह निर्णय भारत सरकार के गृह मंत्रालय के 13 अगस्त 2025 के पत्र के आधार पर लिया गया है।

नाम परिवर्तन की प्रक्रिया और मंजूरी
भारतीय सर्वेक्षण विभाग ने नाम परिवर्तन प्रस्ताव की जांच और स्थल सत्यापन के बाद इसे स्वीकृति दी।
इस्लामपुर नगर परिषद ने जून 2025 को शहर का नाम ‘ईश्वरपुर’ करने का प्रस्ताव पारित किया था।
विभाग के अनुसार, नाम परिवर्तन सभी प्रशासनिक प्रक्रियाओं के अनुरूप है। नए नाम की देवनागरी और रोमन वर्तनी ‘ईश्वरपुर’ तय की गई है। सर्वे ऑफ इंडिया ने सुझाव दिया है कि गजट नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उसकी प्रति देहरादून मुख्य कार्यालय और पुणे स्थित महाराष्ट्र एवं गोवा भू-स्थानिक निदेशालय को भेजी जाए।
नितेश राणे का बयान: “हिंदू अस्मिता की रक्षा का प्रतीक फैसला”
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा, महाराष्ट्र का इस्लामपुर अब ईश्वरपुर… केंद्र सरकार ने सांगली ज़िले के इस्लामपुर शहर का नाम बदलकर ईश्वरपुर करने की आधिकारिक मंज़ूरी दे दी है। यह सांगली और पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है।”
अब आधिकारिक गजट नोटिफिकेशन जारी होते ही, इस्लामपुर का नाम औपचारिक रूप से ‘ईश्वरपुर’ हो जाएगा।



