महापौरजी लोग पूछ रहे हैं-नो कार डे नहीं मनाओगे तब भी चलेगा, शहर में नो गड्ढा डे कब मनेगा?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। हर साल बारिश में शहर की डामर की सड़कें खराब होती रही हैं, लेकिन अनंत चतुर्दशी की झांकी निकलने के पहले सब सुधर जाती थीं। इस साल अनंत चतुर्दशी निकल गई, नवरात्रि कल से शुरू हो रही है और इसी माह दीपावली मन जाएगी, लेकिन शहर के गड्‌ढों का मुंह नहीं भरा। बेचारे गड्‌ढे ठहाके लगाकर लोगों के मजे ले रहे हैं। इधर, महापौर पुष्यमित्र भार्गव शहर में नो कार डे मनाने की तैयारियों में जुटे हैं।

महापौरजी, शहर के लोगों का कहना है कि एक दिन शहर में कार नहीं चलने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, लेकिन गड्‌ढों से काफी फर्क पड़ रहा है। हर दिन लोग उसमें गिरकर अपने हाथ-पांव तुड़वा रहे हैं। लोगों का सवाल है कि जितनी ताकत आप नो कार डे मनाने में लगा रहे हैं अगर उतनी ही गंभीरता से सड़कों के गड्‌ढे भरवा देते तो शहर और यहां के लोगों का भला हो जाता।

अब तो सीमेंट की सड़कों पर गड्‌ढे हैं

लोग कह रहे हैं कि पहले शहर में सिर्फ डामर की सड़कें थीं, तब बारिश में गड्‌ढे हो जाते थे। अब तो सीमेंट की सड़कों का पूरे शहर में जाल बिछा है। अब क्या कारण है कि गड्‌ढे हो रहे हैं। महापौरजी, लोग पूछ रहे हैं कि आखिर आपकी प्लानिंग में ऐसी क्या गड़बड़ी है कि नई बनी सड़कों को भी कभी पाइप लाइन डालने, तो कभी किसी और काम के लिए खोद दिया जाता है। खास बात यह कि खोदने के बाद यह महीनों तक ऐसी ही पड़ी रहती हैं। जब जनता चिल्लाती है तो आपके ठेकेदार कामचलाऊ रिपेयरिंग कर भाग खड़े होते हैं और जनता इन्हीं गड्ढों में हिचकोले खाती रहती है।

गड्‌ढों में ही हो रही गरबे की प्रैक्टिस

महापौरजी, सोशल मीडिया पर लोगों ने बहुत सारे मीम्स डाले हैं। लोग कह रहे हैं कि जब वे दोपहिया वाहन से गरबे की प्रैक्टिस करने जाते हैं तो सड़कों के गड्‌ढों में ही प्रैक्टिस हो जाती है। लोग आपको इसके लिए धन्यवाद भी दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर आपको गड्‌ढा मित्र भी करार दिया गया है।

ट्रैफिक मित्र बने तो हुआ कबाड़ा

लोग तो यह भी कह रहे हैं कि पता नहीं अपने महापौर को क्या हो गया है, वे जहां भी हाथ डाल रहे हैं, सब गुड़-गोबर ही हो रहा है। आपने ट्रैफिक मित्र बनकर शहर की ट्रैफिक सुधारने की कोशिश की तो उसका भी कबाड़ा हो गया। जवाहर मार्ग को वन वे करने से लेकर राजवाड़ा को नो ई-रिक्शा जोन तक के सारे प्रयोग फेल हुए। लोग पूछ रहे हैं कि शहर ने आपको मित्र समझकर बंपर वोट से जितवाया, लेकिन आप मित्रता क्यों नहीं निभा पा रहे?

सिर्फ बाहर नंबर बढ़वाने से शहर का क्या भला?

अब तो भाजपा में भी कहा जा रहा है कि महापौरजी को सिर्फ बाहर यानी भाजपा आलाकमान से लेकर पूरे देश में अपना नंबर बढ़वाने की चिन्ता है। सफाई में तो अफसरों ने आपको एक बार फिर नंबर दिलवा दिया, लेकिन बाकी मामलों में तो आपको ही आगे आना होगा। अगर शहर की जनता की समस्या ही हल नहीं हो रही तो नो कार डे जैसे इवेंट कराने का क्या फायदा? वैसे भी आप जितने भी प्रकार के डे होते हैं, मनाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में एक बार नो गड्‌ढा डे के बारे में भी सोच लीजिएगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, सबकी होगी भागीदारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।

भाजपा सांसद हिमाद्री सिंह और पति नरेंद्र मरावी का तलाक, 5 साल से थे अलग

भाजपा सांसद हिमाद्री सिंह और पति नरेंद्र मरावी का तलाक अब आधिकारिक हो गया है। 5 साल से अलग रहने के बाद 3 सितंबर 2026 को तलाक की डिक्री पारित हुई।

BRICS समिट: पुतिन-जिनपिंग के साथ भारत बना ग्लोबल लीडर, 32 देशों ने जताया समर्थन

ब्रिक्स समिट में भारत ने पुतिन-जिनपिंग के साथ मिलकर वैश्विक नेतृत्व की भूमिका निभाई। 32 देशों ने भारत का समर्थन किया।

गुजरात में नाले का पानी बढ़ता तो पीएम पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव पर तेजस्वी की टिप्पणी

तेजस्वी यादव ने बिहार से भेदभाव पर टिप्पणी की। गुजरात में नाले के पानी पर करोड़ों खर्च, बिहार में बाढ़ की तबाही पर सरकार मौन।

TMC के 17 बागी सांसद भाजपा में होंगे शामिल, दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में ‘खेला’

TMC के 17 बागी सांसद भाजपा में शामिल होंगे। बंगाल में दुर्गा पूजा से पहले राजनीतिक खेला तेज होगा। तीन अल्पसंख्यक सांसद भाजपा में नहीं जाएंगे।

पूर्व IPS राजेश पांडेय का दावा: कराची में दाऊद इब्राहिम को मारने का था प्लान

पूर्व IPS राजेश पांडेय का दावा है कि कराची में दाऊद इब्राहिम को मारने की योजना बनाई गई थी। जानिए उनके पुलिस करियर और खुलासे।

इंदौर में 11वीं के छात्र उदय का संदिग्ध हालत में शव मिला, पिता हिरासत में

इंदौर में 11वीं के छात्र उदय का संदिग्ध शव मिला। पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की है। घटनास्थल से मिली जानकारी।

भारत-मलेशिया नौसैनिक सहयोग मजबूत, INS मैसूर ने मलेशियाई जहाजों के साथ अभ्यास किया

भारत-मलेशिया नौसैनिक सहयोग मजबूत हुआ है। INS मैसूर ने मलेशियाई जहाजों के साथ अभ्यास कर रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा दिया।

अमित शाह ने कहा- भाषाई विविधता भारत की सबसे बड़ी ताकत है

अमित शाह ने हिंदी दिवस पर भाषाई विविधता को भारत की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने हिंदी को सभी भाषाओं को जोड़ने वाली भाषा बताया।

बैतूल में मां चंडी मंदिर विवाद गहराया, आदिवासी समाज ने बलि देकर किया विरोध

बैतूल में मां चंडी मंदिर विवाद गहराया है। आदिवासी समाज ने बलि देकर विरोध जताया और मंदिर प्रबंधन को लेकर मांग की है।