HB TV News is a trusted digital news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, business, technology, entertainment, sports, and more with accuracy and speed. Our mission is to provide reliable, unbiased, and timely information to our readers.
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में थे। वहां उन्होंने छात्रों की गूंज कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार को घेरा कहा कि हिंदुस्तान में रोगार के सारे रास्ते बंद।
मध्यप्रदेश की राजनीति में कैलाश विजयवर्गीय भाजपा के एक ऐसे नेता हैं, जिनके संबंध दिल्ली तक होने के बावजूद खुद को कमजोर बताते हैं। वे कई बार सभाओं में सीएम के सामने बोले चुके हैं कि अधिकारी उनकी नहीं सुनते। लेकिन, इंदौर में उनके अलावा किसी की चलती कहां है? ताजा उदाहरण देख लीजिए-आखिर सरकारी रेवती रेंज पर मंत्रीजी ने पितृ पर्वत जमावट शुरू कर दी है या नहीं?
नवभारत गृह निर्माण संस्था में लंबे समय से फर्जीवाड़ा चल रहा है। इस संस्था के करीब 800 लोग प्लॉट के लिए तरस रहे हैं, लेकिन संस्था ने 70 हजार वर्गफुट जमीन एक दूसरी संस्था को बेच दी। अब भूमाफिया इस जमीन को किसी भी तरह से निकालने में लगे हैं और मामला संयुक्त आयुक्त सहकारिता उज्जैन के पास है।
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर वार किया है। दरअसल शिवेसना यूबीटी छोड़कर एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल सांसदों से पीएम मोदी ने मुलाकात की थी। इसको लेकर सवाल उठाते हुए ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री के पास प्रदर्शन कर रहे युवाओं से मिलने का समय नहीं है, लेकिन 'गद्दारों' से मुलाकात के लिए वक्त है।
संभल हिंसा को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवार्टी पर वार किया है। अब शिवसेना यूबीटी की पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सीए योगी पर जमकर वार किया है। उन्होंने कहा कि अगर अब भी नहीं सुधरे तो लोकसभा चुनाव जैसा विधानसभा में हाल हो जाएगा।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अमेरिकी बिल को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भारत के हितों की रक्षा करने में विफल रहे हैं। यह हमला अमेरिकी सीनेट के रूसी तेल और गैस खरीदने वाले विधेयक को पारित करने के कदम के बीच आया है।
इंदौर को ब्रिलिएंट कन्वेंसन सेंटर में शनिवार से नेशनल लीगल सर्विसेस अथारिटी (नालसा) की दो दिवसीय वेस्ट जोन रीजनल कांफ्रेंस शुरू हुई। आयोजन में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के साथ मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के 50 से अधिक न्यायमूर्ति, विधि एवं न्याय मंत्रालय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणों के कार्यकारी अध्यक्ष, ख्यात विधिवेत्ता, विषय विशेषज्ञ शामिल हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने 3,000 से ज्यादा छात्रों को डिग्रियां दी। इस दौरान पीएम मोदी ने छात्रों को जिंदगी के गुर बताए।
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। बैरागढ़-चंबा मार्ग पर देवीकोठी के समीप चालुज मोड़ में शर्मा ट्रैवलर्स की निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और कई फीट नीचे गुजर रही दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर समेत आठ लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि करीब सात यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में जबलपुर-भोपाल हाईवे पर पांच लोगों की मौत के मामले ने जांच के दौरान नया और सनसनीखेज मोड़ ले लिया। शुरुआत में इसे सड़क हादसा माना जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में इसे कथित तौर पर हत्या की साजिश के रूप में देखा गया। मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कोच्चि। मलेशिया से भारत आ रही बाटिक एयर की फ्लाइट में एक यात्री द्वारा कथित तौर पर हवा में इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश किए जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद यात्री को काबू में किया गया और विमान के कोच्चि पहुंचने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
अबेलार्डो डे ला एस्प्रियेला ने कोलंबिया के राष्ट्रपति पद की कमान संभाल ली है। 48 वर्षीय दक्षिणपंथी नेता ने पद संभालते ही अपराध, ड्रग तस्करी और सशस्त्र समूहों के खिलाफ कड़ा अभियान चलाने का ऐलान किया है।
रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने रिलीज को लेकर जानकारी दी है कि फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 6 नवंबर को रिलीज होगी, जबकि भारत में दर्शकों को इसके लिए दो दिन और इंतजार करना होगा। भारत में फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होगी।
मानसून के बीच देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। दिल्ली-NCR, केरल, ओडिशा और कुछ अन्य क्षेत्रों में मौसम को लेकर विशेष सतर्कता की सलाह दी गई है।
श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए वार्म-अप मुकाबला अहम संकेत दे रहा है। श्रीलंका क्रिकेट XI ने तीन दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन 363/8 का स्कोर खड़ा किया। भारत ने दिन के अंत तक आठ विकेट हासिल किए, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को काफी देर तक परेशान किया।
संसद के मानसून सत्र में FCRA Bill को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। विपक्ष की रणनीति को देखते हुए कांग्रेस ने अपने लोकसभा सांसदों को सदन में मौजूद रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। पार्टी के सांसदों को सदन में महत्वपूर्ण चर्चा के दौरान उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।
हाईकोर्ट इंदौर की 5 न्यायाधीशों वाली लार्जर बेंच ने ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने को लेकर एक बड़ी व्यवस्था दी है। बेंच ने 4:1 के बहुमत से स्पष्ट किया कि किसी ठेकेदार या कंपनी को ब्लैकलिस्ट करना केवल अनुबंध से जुड़ा विवाद नहीं है, बल्कि यह प्रशासनिक कार्रवाई है। इसलिए ऐसे आदेश को संविधान के अनुच्छेद 226 और 227 के तहत हाईकोर्ट में चुनौती दी जा सकती है।
मध्यप्रदेश के रतलाम में एक नाइजीरियाई महिला से 2 किलो एम्फेटामाइन ड्रग जब्त की गई है। यह महिला ट्रेन ट्रॉली बैग में छुपाकर ड्रग मुंबई ले जा रही थी। यह कार्रवाई रतलाम रेलवे स्टेशन पर की गई है।
नीट यूजी पेपर लीक को लेकर सीबीआई की चार्जशीट में कई खुलासे हुए हैं। लीक मामले में दाखिल चार्जशीट में कई डिजिटल और फोरेंसिक सबूतों का जिक्र किया है। इनमें पुणे की एक रिहायशी सोसायटी के एंट्री मैनेजमेंट एप का रिकॉर्ड भी शामिल है। इसी सोसायटी में एनटीए के केमिस्ट्री विषय के विशेषज्ञ और आरोपी पीवी कुलकर्णी रहते थे।
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों के समर्थन में AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा भी शुक्रवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंची। इस दौरान उन पर स्याही फेंकी गई। बाद में पुलिस ने स्याही फेंकने वाले को हिरासत में ले लिया।
धर्मगुरु आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने 2013 के दुष्कर्म मामले में मिली उम्रकैद की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। हालांकि, अदालत ने गुजरात हाईकोर्ट से कहा कि वह साईं की दोषसिद्धि के खिलाफ लंबित अपील का निपटारा तीन महीने के भीतर करने का प्रयास करे।
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से फटकार मिली है। महुआ अपने ऊपर अंडे फेंके जाने की शिकायत लेकर पहुंची थीं। धार्मिक भावनाएं आहत करने से जुड़े एक मामले में पुलिस के सामने व्यक्तिगत पेशी में छूट मांग रही महुआ की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है।
थाईलैंड के एक स्कूल में शुक्रवार को 9वीं के एक छात्र ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, इसमें सात लोगों के मौत की खबरें हैं। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी मारा गया है। फायरिंग की इस घटना में 15 से 20 लोग घायल हुए हैं।
पटना के जीरो माइल इलाके में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद बवाल मच गया। गुस्साए लोगों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और इस दौरान हिंसक प्रदर्शन करते हुए कई गाड़ियों में आग लगा दी।
यमन में हूती विद्रोहियों और सरकारी सेना के बीच संघर्ष एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। मध्य यमन में हूती विद्रोहियों की ओर से किए गए बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों में सरकारी सेना के कम से कम 30 जवानों के मारे जाने की खबर है। इसे हाल के वर्षों में दोनों पक्षों के बीच हुए सबसे घातक हमलों में से एक माना जा रहा है।
झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों और छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा छात्रों का सत्याग्रह शुक्रवार को 14वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी छात्र पूरे मामले की CBI जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं।
भारत में होने वाली BWF World Championships से पहले भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने अपनी तैयारी को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सेन ने बेंगलुरु स्थित Centre for Badminton Excellence से अपना ट्रेनिंग बेस बदलकर गुवाहाटी स्थित BAI National Centre of Excellence कर लिया है।
भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, रोबोटिक्स और अन्य अत्याधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार की योजनाएं चर्चा में हैं। ताजा रिपोर्टों में केंद्र के प्रस्तावित Deep-Tech Fund और देश के उभरते टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम पर विशेष ध्यान दिया गया है।
मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET से जुड़े कथित पेपर लीक मामले की जांच को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच जारी है और एजेंसी परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही है। NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं का मुद्दा पिछले कुछ समय से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षा जगत के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
केरल में मानसून के बीच भारी बारिश का दौर चिंता बढ़ा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश और मौसम संबंधी चेतावनियां जारी कर रहा है। आज की राष्ट्रीय खबरों में केरल का मौसम प्रमुख विषयों में शामिल है।