विदेशी मीडिया पर भड़के नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू, कहा-जांच से पहले निष्कर्ष न निकालें, एएआईबी पर भरोसा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। अहमदाबाद विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट को लेकर विदेशी मीडिया में आ रही खबरों को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने नाराजगी जाहिर की है। रविवार को उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में हुए विमान दुर्घटना को लेकर सरकार को किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने से पहले अंतिम रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए।

मंत्री नायडू ने कहा कि दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) और उनके काम पर पूरा भरोसा है। उन्होंने पूरे ब्लैक बॉक्स को डिकोड करने और भारत में ही डेटा उपलब्ध कराने का सराहनीय काम किया है। इसी के साथ ही किंजारापु ने पश्चिमी मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे मीडिया जिस तरह का लेख प्रकाशित कर रहे हैं, उनमें कोई गलत मंशा हो सकती है। उन्होंने कहा कि जब भी विमान दुर्घटनाओं में ब्लैक बॉक्स क्षतिग्रस्त पाया जाता था तो डेटा प्राप्त करने के लिए उसे हमेशा विदेश भेजा जाता था, लेकिन ये पहली बार है कि एएआईबी ने सबकुछ यहीं डिकोड कर लिया। ये भारत देश के लिए बड़ी सफलता है। मंत्री ने कहा कि अभी जांच से पहले कोई भी निष्कर्ष निकालना गलत होगा और अभी इसपर कोई टिप्पणी भी नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा के लिहाज से जो भी कदम उठाने पड़ेंगे, हम उसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अमेरिका के AI मॉडल से इंदौर में होंगे 5 बड़े बदलाव, बनेगा AI हब

अमेरिका के AI मॉडल से इंदौर में पांच बड़े बदलाव होंगे। शहर को एक प्रमुख AI हब बनाया जाएगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस योजना का ऐलान किया।

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच के दौरान होटल किराया दोगुना, 7 हजार का कमरा 14 हजार में

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच के दौरान होटल किराया दोगुना हो गया है। 7 हजार का कमरा अब 14 हजार रुपये में उपलब्ध है।

पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, नोज क्षतिग्रस्त

पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली के कारण नोज क्षतिग्रस्त हुआ। विमान को लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

सिंधिया परिवार की संपत्ति पर विवाद, बुआ की बेटी ने दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर का आरोप लगाया

सिंधिया परिवार की संपत्ति विवाद में बुआ की बेटी ने दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर का आरोप लगाया है। इस मामले ने परिवार के बीच तनाव बढ़ा दिया है।

इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई पूरी, अब अंतिम आदेश का इंतजार

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की अंतिम सुनवाई पूरी हुई। अब कोर्ट के अंतिम आदेश का इंतजार है। परियोजना की तकनीकी और यातायात उपयोगिता पर विस्तार से विचार हुआ।

पीएम मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, उनके योगदान को बताया अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आडवाणी से आशीर्वाद लिया। उन्होंने आडवाणी के महत्वपूर्ण योगदान को सराहा और 25 साल की राजनीतिक यात्रा पूरी करने पर बात की।

नौरादेही में मध्य प्रदेश चीता प्रोजेक्ट का नया अध्याय, CM मोहन यादव ने छोड़े ‘वियोम’ और ‘नीरा’

नौरादेही में मध्य प्रदेश चीता प्रोजेक्ट ने नया अध्याय शुरू किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो चीतों को छोड़ा। यह प्रदेश का तीसरा चीता आवास है।

योजना 171 और 77 के प्लॉट धारकों के बहाने भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने की तैयारी!

इंदौर विकास प्राधिकरण की योजनाओं 171 और 77 के प्लॉटधारकों के मुद्दे पर 13 अक्टूबर को बोर्ड बैठक होगी। भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने की आशंका जताई गई है।

हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, आतंकियों का पुराना ठिकाना मिला, भारी हथियार जब्त

हंदवाड़ा में आतंकियों के पुराने ठिकाने का पता लगाकर सुरक्षाबलों ने उसे नष्ट किया। भारी हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया।

राहुल गांधी का दावा: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग के SIR विवाद पर जोरदार विरोध किया।