गांधी नगर संस्था में सहकारिता विभाग का फर्जीवाड़ा, तत्कालीन उपायुक्त गजभिये और उप अंकेक्षक आशीष सेठिया ने पांच साल टाली कार्रवाई

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। यह विडंबना है कि आम जनता की रखवाली के लिए बैठे सहकारिता विभाग ने गांधी नगर गृह निर्माण संस्था में जमकर फर्जीवाड़ा किया। वर्ष 2020 में कार्रवाई के निर्देश के बाद भी तत्कालीन सहकारिता उपायुक्त मदन गजभिये, उप अंकेक्षक आशीष सेठिया ने पांच साल तक कार्रवाई टाली। लोकायुक्त में शिकायत के बाद अब संयुक्त आयुक्त सहकारिता इंदौर संभाग बी.एल. मकवाना ने आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं, मध्यप्रदेश को गजभिये, सेठिया और गांधी नगर संस्था के प्रबंधक फूलचंद पांडेय पर कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन भेजा है।

परिहार की जांच में कई खुलासे

👉 यह भी पढ़ें:

सहकारिता विभाग के तत्कालीन अंकेक्षण अधिकारी जीएस परिहार ने गांधी नगर संस्था के मामले में धारा 59 का प्रतिवेदन 08 दिसंबर 2020 को उपायुक्त, सहकारिता को प्रस्तुत किया था। इसमें कई गंभीर अनियमितताएं मिली थीं। इसमें यह भी कहा गया था कि संस्था का वर्तमान संचालक एवं प्रबंधक म.प्र. सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 एवं संस्था की पंजीकृत उपविधियों के निर्देशों का पालन करने के लिए रजामंद नहीं है। पूर्व और वर्तमान संचालक मंडल ने अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक से नहीं किया है। इसके कारण संस्था में अनियमितताएं हैं, जिनका उचित निराकरण नहीं किया जा रहा है।

गजभिये और सेठिया ने कार्रवाई को टाला

परिहार के प्रतिवेदन में स्पष्ट उल्लेख है कि तत्कालीन उपायुक्त सहकारिता एमएल गजभिये, उप अंकेक्षक आशीष सेठिया, तत्कालीन प्रशासक व सहकारी निरीक्षक प्रवीण जैन (वर्तमान में सेवानिवृत्त), संस्था प्रबंधक फूलचंद पाण्डेय ने जानबूझकर कार्रवाई को टाला। इसलिए ये सभी दोषी हैं। उपायुक्त को कार्रवाई के लिए पत्र क्र. गृह/2024/1340 दिनांक 07.08.2024, पत्र क्र. गृह/2024/1642 दिनांक 14.10.2024, पत्र क्र. गृह/2024/1688 दिनांक 21.10.2024, पत्र क्र. गृह/2025/453 दिनांक 03.04.2025 एवं पत्र क्रमांक गृह/2025/667 दिनांक 20.05.2025 भेजा गया, लेकिन इसका कोई परिणाम नहीं निकला।

देरी के लिए गजभिये, सेठिया और पांडेय जिम्मेदार

जांच प्रतिवेदन में स्पष्ट कहा गया है कि कार्यवाही में विलंब के कारणों की जांच की जाए। इस काम के लिए उत्तरदायित्व का निर्धारण कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। 13 जनवरी 2025 को एक प्रतिवेदन में एम.एल. गजभिये, तत्कालीन उपायुक्त, सहकारिता, जिला इन्दौर, आशीष सेठिया, उप अंकेक्षक, इन्दौर एवं संस्था प्रबंधक फूलचंद पाण्डेय के उत्तरदायित्व के संबंध में तथ्य अंकित किए गए हैं। इसके साथ ही 07.08.2024, 14.10. 2024, 21.10.2024, 03.04.2025, 20.05.2025 को भेजे पत्र के माध्यम से कार्रवाई के निर्देश देने के बाद भी तत्कालीन उपायुक्त, सहकारिता, जिला इन्दौर द्वारा कार्रवाई नहीं की गई। प्रकरण में उत्तरदायी संस्था पदाधिकारियों संचालकों एवं संस्था कर्मचारियों के साथ विभागीय प्रशासक, परीक्षण अधिकारी के विरूद्ध भी कोई कार्यवाही नहीं करना दायित्व निर्वहन में चूक है। इसके लिए तत्कालीन उपायुक्त, सहकारिता एम.एल. गजभिये उत्तरदायी हैं।

सेठिया ने भाइयों को दिला दिए प्लॉट

प्रतिवेदन के अनुसार संस्था के अभिलेख थाने में वर्ष 2013 से जमा हो गए थे। इसके बाद भी आशीष सेठिया, उप अंकेक्षक के दोनों भाइयों को भूखंड की रसीदें जारी की गईं। इसके लिए कोई अनुमति नहीं ली गई और नई रसीद बुक खरीद कर सेठिया के भाइयों को रसीदें जारी कर दी गईं। चूंकि आशीष सेठिया, कार्यालय उपायुक्त, सहकारिता, जिला इन्दौर में पदस्थ होकर प्रकरण में तामिली प्रतिवेदन के परीक्षणकर्ता भी रहे हैं, अतः उक्त कार्य को पद के दुरूपयोग की श्रेणी के अंतर्गत माना जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

परिसीमन बिल पर सियासी उठापठक, DMK और NCP ने किया समर्थन का खुलासा

परिसीमन विधेयक पर डीएमके और एनसीपी ने समर्थन का एलान किया। विपक्षी INDIA गठबंधन कमजोर पड़ा, कांग्रेस ने विरोध जारी रखा।

जबलपुर में 8.68 करोड़ का GST घोटाला, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की 8 FIR

जबलपुर में 8.68 करोड़ रुपये का GST घोटाला उजागर, फर्जी बिलिंग से अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त। EOW ने 8 FIR दर्ज की।

भोपाल सेंट्रल जेल में महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का आरोप, जेलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल सेंट्रल जेल में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने जेलर मग्नू सिंह मरावी पर एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू की।

रविशंकर प्रसाद ने किया कांग्रेस पर हमला, कहा- 2024 का चुनाव फर्जी था तो राहुल-प्रियंका दें इस्तीफा

रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा हमला बोला। उन्होंने पूछा- अगर चुनाव फर्जी था तो राहुल-प्रियंका इस्तीफा दें।

जम्मू में राजनाथ सिंह ने कहा- मोदी कहीं नहीं जाएंगे, कांग्रेस को बोरिया-बिस्तर समेटना होगा

जम्मू में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे।

राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने परिसीमन बिल पर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने मौजूदा 543 सीटों पर ही महिला आरक्षण लागू करने की मांग की।

अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास धमाका, 7 बच्चों की मौत, 97 घायल

अफगानिस्तान के कुनार स्कूल विस्फोट में 7 बच्चों की मौत और 97 घायल। धमाका शगई मिडिल स्कूल के पास खनन विस्फोटकों के डिपो में हुआ।

मुंबई घाटकोपर रेलवे स्टेशन के टॉयलेट में 60 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार

घाटकोपर रेलवे स्टेशन टॉयलेट में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी फुटेज की मदद से असल्फा से गिरफ्तार किया।

परिसीमन बिल पास होने पर यूपी की विधानसभा सीटें होंगी अधिकतम 650, अमित शाह ने दी जानकारी

परिसीमन बिल पास होने पर उत्तर प्रदेश विधानसभा सीटें 650 तक बढ़ सकती हैं। अमित शाह ने बताया, यह संशोधन महिला आरक्षण लागू करने के लिए जरूरी है।

‘ईठा’ बनी श्रद्धा कपूर की सबसे लंबी फिल्म, सेंसर बोर्ड से मिली U/A 16+ सर्टिफिकेट

'ईठा' हिंदी बायोपिक फिल्मों में सबसे लंबी फिल्म बनी। श्रद्धा कपूर की यह फिल्म CBFC से U/A 16+ सर्टिफिकेट लेकर 4 दिसंबर 2026 को रिलीज़ होगी।