गांधी नगर संस्था में गड़बड़ी के मामले में सहकारिता उपायुक्त गजभिये और उप अंकेक्षक सेठिया पर होगी कार्रवाई, संयुक्त आयुक्त ने कार्रवाई के लिए भेजा प्रतिवेदन

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। गांधी नगर गृह निर्माण संस्था में गड़बड़ियों के मामले में सहकारिता उपायुक्त मदन गजभिये, उप अंकेक्षक आशीष सेठिया और संस्था के प्रबंधक फूलचंद पांडेय की मुसीबत बढ़ती जा रही है। लोकायुक्त में शिकायत के बाद अब संयुक्त आयुक्त सहकारिता इंदौर संभाग बी.एल. मकवाना ने आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं, मध्यप्रदेश को तीनों पर कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन भेजा है।

उल्लेखनीय है कि गांधी नगर गृह निर्माण संस्था में सालों से कई गड़बड़ियों की शिकायत हुई है। सहकारिता विभाग इसकी जांच करता रहता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। बताया जाता है कि पिछले 15 सालों से संस्था का ऑडिट भी नहीं हुआ और प्लॉटधारक परेशान घूमते रहते हैं। संस्था में हुई गड़बड़ियों की शिकायत एक सदस्य सत्यनारायण मूलचंद अग्रवाल ने लोकायुक्त से की थी। वर्ष 2020 में इस शिकायत की जांच तत्कालीन अंकेक्षण अधिकारी जी.एस. परिहार द्वारा की गई। उन्होंने 425 पेज का जांच प्रतिवेदन दिया। इस पर उपायुक्त मदन गजभिये को कार्रवाई करनी थी, लेकिन लंबे समय तक कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद गजभिये ने उप अंकेक्षक आशीष सेठिया को कार्रवाई के लिए भेजा।

👉 यह भी पढ़ें:

जांच करने गए और कर लिया तीन प्लॉटों का सौदा

शिकायतकर्ता सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि आशीष सेठिया जब जांच करने पहुंचे तो उन्होंने गांधी नगर संस्था के प्रबंधक फूलचंद पांडेय से सौदेबाजी कर ली। तीन प्लॉट देने की बात पर सौदा पक्का हुआ। सेठिया ने कहा कि तीन प्लॉटों के बदले सही जांच रिपोर्ट दे दूंगा। इस सौदेबाजी की रिकॉर्डिंग अग्रवाल के पास आ गई। उन्होंने फिर इसकी शिकायत कर दी। अब इसी शिकायत पर कार्रवाई आगे बढ़ी है।

सेठिया ने अपने भाइयों को जारी कर दीं रसीदें

संयुक्त आयुक्त मकवाना द्वारा 16 जुलाई को भेजे अपने प्रतिवेदन में लोकायुक्त में शिकायत के आधार पर तीन बिंदुओं पर इन तीनों पर कार्रवाई के लिए कहा गया है। पहला बिंदु है तत्कालीन अंकेक्षण अधिकारी जीएस परिहार द्वारा म.प्र.सहकारी सोसाइटी अधिनियम 1960 की धारा 59 के तहत प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन पर कार्रवाई की मांग, जिसमें भारी गड़बड़ी पाई गई है। दूसरा बिंदु है जांच प्रतिवेदन में कार्यवाही में देरी की जांच कर इसके लिए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई। तीसरा बिंदु है संस्था के अभिलेख थाने में वर्ष 2013 से जमा होने के बाद भी आशीष सेठिया, उप अंकेक्षक के दोनों भाइयों के नाम रसीदें जारी की गई हैं। सेठिया ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए नई रसीदें खरीदकर अपने दोनों भाइयों को 2014 में रसीदें जारी कर दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंडिगो की अगरतला-दिल्ली फ्लाइट में स्मोक वार्निंग, लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग

अगरतला-दिल्ली फ्लाइट में स्मोक वार्निंग के बाद विमान को लखनऊ डायवर्ट कर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। 103 यात्री और 6 क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।

रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शादी की तारीख हुई तय, लखनऊ के होटल में होगी रस्में

रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय हो गई है। दोनों 4 दिसंबर को लखनऊ में सात फेरे लेंगे। शादी की तैयारियों को लेकर चर्चा तेज़ है।

जियो यूजर्स के लिए बड़ा ऑफर: 12 महीने मुफ्त मिलेगा Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत

जियो यूजर्स अब 12 महीने तक Canva Pro या Pro Lite मुफ्त इस्तेमाल कर सकेंगे। यह ऑफर ₹399 और ऊपर के प्लान धारकों के लिए है।

भारत ने मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाने को दिखावा बताया, MEA ने पाकिस्तान को फटकार

भारत ने मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाने को दिखावा बताया है। MEA ने पाकिस्तान को आतंक के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने को कहा।

एमपी कैबिनेट ने 42,490 करोड़ के बड़े फैसले लिए, शिक्षा के लिए 36 हजार करोड़

मध्य प्रदेश कैबिनेट ने 42,490 करोड़ के बड़े फैसले लिए, जिसमें शिक्षा को 36 हजार करोड़ रुपये मिले। सिंचाई परियोजनाओं को भी मिली मंजूरी।

कर्नल सोफिया विवाद में मंत्री विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी से इनकार

कर्नल सोफिया विवाद में मंत्री विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी से इनकार का फैसला आया है। इस कदम से राजनीतिक और कानूनी दोनों क्षेत्र प्रभावित हुए हैं।

मध्य प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी, अब फ्री मिलेगी स्कूटी

मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को फ्री स्कूटी देने का फैसला किया है। योजना से 7500 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक जमा करने हैं 2 करोड़

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने उन्हें चेक बाउंस मामले में 2 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया है। अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी।

Sensex में 778 अंक की गिरावट, Nifty 23,150 के नीचे बंद हुआ बाजार

भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स में 778 अंक की गिरावट आई। निफ्टी 23,150 के नीचे बंद हुआ। निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट।

कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?

राहुल गांधी के छात्र कार्यक्रम से पहले भाजपा ने इंदौर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा किया। यह युवा राजनीति में भाजपा की सक्रियता को दर्शाता है।