0:00 left
बिहार चुनाव 2025: बीजेपी की पहली सूची जारी, 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी की है।

इस सूची में कुल 71 नाम शामिल हैं, जिनमें नौ महिलाएं भी हैं।
पार्टी ने प्रमुख नेताओं को निम्नलिखित सीटों से टिकट दिया है:
- उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी — तारापुर
- उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा — लखीसराय
- मंत्री नितिन नबीन — बांकीपुर
- रेनू देवी — बेतिया
- गायत्री देवी — परिहार
- नीरज कुमार सिंह बबलू — छातापुर
- तारकिशोर प्रसाद — कटिहार
- मंगल पांडे — सिवान
- डॉ. प्रेम कुमार — गया टाउन
- रामकृपाल यादव — दानापुर
हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का नाम इस सूची में शामिल नहीं है।



