हरिद्वार में 14 जनवरी से 20 अप्रैल तक अर्धकुंभ, पहली बार चार अमृत स्नान,सीएम धामी ने संतों के साथ बैठक में तय की तारीखें

Date:

हरिद्वार। इस बार हरिद्वार में 14 जनवरी से 20 अप्रैल तक अर्द्धकुंभ का आयोजन होगा। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संतों के साथ बैठक में शाही स्नान की तारीखें तय की। पहला शाही स्नान 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर होगा।

हरिद्वार अर्धकुंभ 2027: 4 शाही अमृत स्नान, 13 अखाड़ों की सहमति के बाद  तिथियां घोषित | Haridwar Ardh Kumbh 2027 Dates: 4 Shahi Snan Announced

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार डाम कोठी में अखाड़ा प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में मेला प्रशासन की ओर से 13 अखाड़ों के दोदो प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सीएम धामी ने बताया कि कुंभ मेला 2027 का पहला शाही स्नान मकर संक्रांति 14 जनवरी 2027 को होगा। दूसरा अमृत स्नान मौनी अमावस्या छह फरवरी, बसंत पंचमी 11 फरवरी, माघ पूर्णिमा 20 फरवरी और महाशिवरात्रि का अमृत स्नान छह मार्च 2027 को होगा? फागुन का अमावस्या अमृत स्नान आठ मार्च 2027 को होगा। मेह संक्रांति अमृत स्नान 14 अप्रैल 2027 को, श्री रामनवमी का 15 अप्रैल और चैत्र पूर्णिमा का 20 अप्रैल 2027 को आयोजित होगा। कुल 97 दिनों का यह आयोजन होगा।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related