हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। यहां भारी भीड़ जमा होने के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें दो बच्चों समेत छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 35 से ज्यादा घायल हो गए।

👉 यह भी पढ़ें:
- नागपंचमी पर उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति, कई श्रद्धालु घायल
- लखीसराय अशोकधाम मंदिर में बड़ा हादसा: भगदड़ जैसी स्थिति में 8 लोगों की मौत, कई घायल
- Puri Rath Yatra : पुरी की रथ यात्रा में भीड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति, दो की मौत कई घायल
- Haridwar Road Accident: हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर में 3 की मौत, 5 गंभीर घायल
- शीतला माता मंदिर में दर्दनाक हादसा: भगदड़ में 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
- अल्लू अर्जुन समेत 24 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, पुष्पा 2 के स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान मची थी भगदड़
हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक एक बिजली का हाई वोल्टेज तार गिर गया। करंट फैलने से श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इनमें दो बच्चे शामिल हैं। दरअसल, मनसा देवी मंदिर पहाड़ पर स्थित है, कांवड़ यात्रा के कारण बंद हुए रास्ते भी खुल गए थे, इस वजह से अचानक भीड़ बढ़ गई और भगदड़ मच गई। पहाड़ पर ऊंचाई पर स्थित मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को संकरी मार्ग से जाना पड़ता है। सीढ़ियां भी छोटी हैं।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि हमें करीब 9 बजे के आसपास सूचना मिली थी कि मनसा देवी मार्ग भगदड़ होने से कुछ लोग घायल हुए हैं। मौके पर पुलिस टीम पहुंची। करीब 35 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छह लोगों की मौत हो गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि करंट फैलने की अफवाह के चलते भगदड़ हो गई। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुछ गंभीर अवस्था वाले मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि करंट आने की अफवाह के कारण भगदड़ मची। पुलिस जांच कर रही है।
इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा–हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, उत्तराखंड पुलिस, स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।



