👉 यह भी पढ़ें:
- बीएमसी चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, 12 निलंबित पार्षद बीजेपी में शामिल, महाराष्ट्र की सियासत गरमाई
- आर्थिक राष्ट्रवाद’ की मुहिम में उतरे देश के व्यापारी,
- दिल्ली सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र पाल गौतम आप छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल
- 91 भारतीय नागरिक रूसी सेना में शामिल हुए थे, ८ की मौत;एस जयशंकर ने संसद में दी जानकारी
- कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी सचिव तजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी की सदस्यता ली
- शाहिद सिद्दीकी ने आरएलडी के उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
0:00 left
नई दिल्ली। बिहार से एक बड़ी खबर आ रही है। जदयू में कभी नीतीश कुमार के सबसे खास रहे केसी त्यागी ने राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) का दामन थाम लिया है। रालोद अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने औपचारिक रूप से उन्हें पार्टी में शामिल कराया।
उल्लेखनीय है कि केसी त्यागी जदयू के गठन के समय से ही पार्टी के प्रमुख नेताओं में से रहे हैं। साल 2003 में जब समता पार्टी और जनता दल का विलय हुआ था, तब जॉर्ज फर्नांडिस, शरद यादव और नीतीश कुमार के साथ त्यागी भी मजबूत स्तंभ माने जाते थे। उन्होंने लंबे समय तक पार्टी के प्रधान महासचिव के रूप में काम किया और शीर्ष नेतृत्व के साथ करीबी तालमेल बनाए रखा। पिछले कुछ समय से केसी त्यागी के रालोद में शामिल होने की खबरें चल रही थीं। नीतीश कुमार में राज्यसभा जाने की खबरों के बीच ही इसी महीने त्यागी ने एक बयान जारी कर साफ कर दिया था कि उन्होंने जदयू के सदस्यता अभियान के तहत अपनी सदस्यता का नवीकरण नहीं कराया है। इसके बाद से ही कहा जाने लगा था कि केसी त्यागी पार्टी छोड़ने की तैयारी हैं।
यूपी के गाजियाबाद के हैं त्यागी
केसी त्यागी का पूरा नाम किशन चंद त्यागी है। उनका जन्म यूपी के गाजियाबाद में हुआ था। साल 1970 के दशक से वह लगातार राजनीति में सक्रिय हैं। वे यूपी के हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से 1989 में लोकसभा सांसद बने थे। वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भी रहे और जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रहे। साल 2013 में वह राज्यसभा के लिए भी निर्वाचित हुए। साल 2024 में उन्होंने निजी कारणों से जदयू के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया था।



