कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को गुवाहाटी हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है, जिसके बाद कांग्रेस ने अब सर्वोच्च न्यायालय जाने का फैसला किया है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संबंध में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की जमानत याचिका गुवाहाटी हाईकोर्ट से खारिज
- कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, हाईकोर्ट के अंतरिम जमानत आदेश पर रोक, असम के सीएम की पत्नी पर आरोप का मामला
- कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने फिर साधा असम के सीएम सरमा पर निशाना, पत्नी के बाद अब भाई के विदेशी लिंक पर खड़े किए सवाल
- कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस, सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर लगाए थे कई गंभीर आरोप
यह मामला असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी से जुड़े आरोपों का है। पवन खेड़ा ने आरोप लगाया था कि उनके पास कई पासपोर्ट हैं और विदेश में अघोषित संपत्तियां भी हैं।
जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर कहा कि पूरी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अपने मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा के साथ मजबूती से खड़ी है।
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी को पूरा भरोसा है कि न्याय की जीत होगी और डराने-धमकाने तथा उत्पीड़न की राजनीति को अदालत में चुनौती दी जाएगी।


