बेटे ने लोगों पर थार चढ़ाकर की थी दादागिरी
भोपाल। शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी को आखिरकार प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नोटिस दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक से तीन दिन में जवाब मांगा है। नोटिस में कहा गया है कि विगत दिनों आपके द्वारा जो आचरण किया गया वह अत्यंत आपत्तिजनक है। यह पार्टी अनुशासन के अनुरूप नहीं है। दिन दिन के अंदर स्पष्टीकरण दें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा विधायक ने कहा-अभी नोटिस नहीं मिला
-इस मामले में प्रीतम लोधी ने कहा कि मुझे अभी तक कोई आधिकारिक नोटिस नहीं मिला है।
👉 यह भी पढ़ें:
-नोटिस मिलने के बाद ही पार्टी के सामने अपना पक्ष रखूंगा और उचित जवाब दूंगा।
भाजपा विधायक ने एसडीओपी को दी थी धमकी
-भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने एसडीओपी आयुष जाखड़ को धमकी दी थी।
-एक वीडियो में वे कह रहे हैं कि करैरा के एसडीओपी के बंगले को 10 हजार लोगों को ले जाकर गोबर से भरवा देंगे।
-मेरा मुक्का पहले ढाई किलो का था, अब यह ढाई सौ किलो का हो गया है।
-विधायक ने कहा कि वे एसपी से पूछना चाहते हैं कि उन्हें दिल्ली से निर्देश कौन भेज रहा है।
-क्या मोदी भेज रहे हैं, अमित शाह भेज रहे हैं या महाराज सिंधिया भेज रहे हैं?
भाजपा विधायक ने कहा था-करैरा तेरे डैडी का नहीं
भाजपा विधायक ने कहा था-करैरा तेरे डैडी का नहीं है एसडीओपी।
-करैरा आएगा और चुनाव भी लड़ेगा। अगर तेरे डैडी में दम हो तो रोक लेना।
भाजपा विधायक के बेटे ने थार से मारी थी टक्कर
-16 अप्रैल को भाजपा विधायक के बेटे दिनेश लोधी ने थार से पहले महिलाओं और बाईक सवार को टक्कर मार दी थी।
-हादसे में 5 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर थार जब्त की थी।
-जब लोगों ने टोका तो दिनेश लोधी ने कहा था-हॉर्न तो बजाया था।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मांगी रिपोर्ट
-बताया जाता है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मध्य प्रदेश इकाई से विस्तृत रिपोर्ट तलब की थी।
-इसके बाद यह नोटिस जारी हुआ।


