शिवराज सिंह चौहान चुनेंगे बिहार का नया सीएम, भाजपा ने केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाकर सौंपी जिम्मेदारी

Date:

नई दिल्ली। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा में आने के बाद वहां नई सरकार के गठन की कवायद चल रही है। बिहार में पहली बार भाजपा अपना सीएम चुनने जा रही है। इसके लिए मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक अधिसूचना में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बिहार में भाजपा के विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। सूत्र बताते हैं कि बिहार के नए सीएम 15 अप्रैल को शपथ ले सकते हैं। अभी तक डिप्टी सीएम  सम्राट चौधरी सीएम पद की रेस में आगे चल रहे हैं। बिहार में विधायक दल का नेता चुनने के लिए सेंट्रल ऑब्जर्वर की नियुक्ति के बाद ये तय हो गया है कि बिहार में मुख्यमंत्री चुनने को लेकर जो भी नाम सामने आ रहे थे, वो कयास ही थे। असल में सीएम का चुनाव अब होगा।

 इधर, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया 13 अप्रैल के बाद शुरू होगी। हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि मुमकिन है कि 13 अप्रैल को ही संभवतः मौजूदा सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक हो। इसके बाद खरमास खत्म होते ही 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वर कोकिला का मौन: आशा भोसले के निधन से देश शोकाकुल

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को...