लखनऊ। आईपीएल 2026 के तहत रविवार को खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया है। शुभमन गिल और जोस बटलर की अर्धशतकीय पारियों ने गुजरात को यह जीत दिलाई। बटलर ने अपने टी20 करियर में 14 हजार रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। बटलर ने 60 रन बनाकर इतिहास रचा, वहीं गिल ने 56 रन बनाए।
लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 18.4 ओवर में तीन विकेट पर 165 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। गुजरात टाइटंस की जीत में प्रसिद्ध कृष्णा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने 4 ओवर बॉलिंग की और केवल 28 रन देकर 4 विकेट झटके। पर्पल कैप अब कृष्णा के पास आ गई है, जो अब तक सीजन में 10 विकेट ले चुके हैं। उनकी घातक गेंदबाजी की बदौलत गुजरात ने लखनऊ को 164 रनों पर रोक लिया था।
👉 यह भी पढ़ें:
- लखनऊ में पति ने बैंक मैनेजर पत्नी को मारी गोली, फिर बहन को मारकर दे दी जान
- Gujarat Flood News: भारी बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, 40 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना और पुलिस
- UP Vigilance Raid: रिटायर्ड ARTO के घर से निकला ‘कुबेर का खजाना’! ₹35 करोड़ की संपत्ति, ₹1.62 करोड़ कैश और 22 किलो सोना-चांदी बरामद
- लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 14 छात्रों की मौत, कुछ ने बिल्डिंग से कूद कर बचाई जान
- IPL 2026 Final: हार के बाद शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी! RCB के लिए कही ऐसी बात जिसने जीत लिया फैंस का दिल
- RCB ने GT को हराकर लगातार दूसरी IPL ट्रॉफी जीती: विराट कोहली की 75 रनों की धमाकेदार पारी
165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने 45 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। सुदर्शन 15 रन बनाकर आउट हो गए, मगर गिल और जोस बटलर ने 84 रनों की पार्टनरशिप कर जीत आसान कर दी। गिल ने 40 गेंद में 56 रन बनाए, दूसरी ओर बटलर के बल्ले से 60 रन निकले। बचा हुआ काम वाशिंगटन सुंदर ने कर दिया, उन्होंने 13 गेंद में 21 रन बनाए, दूसरी ओर राहुल तेवतिया 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। गुजरात ने 8 गेंद शेष रहते यह मैच जीता।



