👉 यह भी पढ़ें:
- NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा-एनटीए को यूपीएससी से सीखना चाहिए
- Tamil Nadu विधानसभा में NEET खत्म करने का प्रस्ताव पारित
- NEET UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की चार्जशीट में कई खुलासे, परीक्षा के तीन दिन पहले ही लीक हो गए थे पेपर
- NEET परीक्षा लीक पर खुली सरकार की नींद, एनटीए के 47 अधिकारी बर्खास्त, कानूनी कार्रवाई भी होगी
- NEET Paper Leak मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा-अब गलतियों का सिलसिला खत्म करना होगा
- NEET पेपर लीक पर सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘छात्रों की आवाज दबाने के बजाय जवाबदेही तय करे सरकार’
0:00 left
शिक्षा मंत्रालय ने नीट परीक्षा में हुई कथित धांधली की जांच सीबीआई को सौंपी
शिक्षा मंत्रालय ने शनिवार की रात को नीट परीक्षा में हुई कथित धांधली की जांच सीबीआई को सौंप दी.प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के आरोप के बाद केंद्र सरकार लगातार फ़ैसले ले रही है.शनिवार को केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को पद से हटा दिया.

प्रदीप सिंह खरौला को एनटीए के महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.साथ ही सरकार ने 23 जून को होने वाली नीट-पीजी परीक्षा भी स्थगित कर दी है.केंद्र सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक को रोकने के लिए शुक्रवार को एक क़ानून भी लागू किया है. इस क़ानून में 10 साल तक जेल की सजा और 1 करोड़ रुपए जुर्माना का प्रावधान है.



