भारत ने तैयार किया दुनिया का सबसे तगड़ा विस्फोटक, ब्रह्मोस से भी ज्यादा घातक

Date:

नई दिल्ली। रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में भारत लगातार नएनए आयाम हासिल कर रहा है। ताजा उपलब्धि से केवल भारतीय सेना की मारक क्षमता में भारी इजाफा होने जा रहा है बल्कि रक्षा निर्यात के क्षेत्र को भी पंख लगने की पूरी उम्मीद है। यह उपलब्धि बेहद घातक विस्फोटक बनाने में हासिल हुई है।भारत ने SEBEX 2 नामक विस्फोटक तैयार कर इसका सफल परीक्षण भी कर लिया है। इस विस्फोटक के बारे में इतना कहा जा सकता है कि यह परमाणु आधारित नहीं है, लेकिन इसकी विनाशकारी क्षमता बहुत अधिक है। कोई विस्फोटक कितना घातक है, इसका आकलन टीएनटी (ट्राइनाइट्रोटोलुइन) के आधार पर किया जाता है। टीएनटी एक मानक है जिसके अनुसार तय होता है कि किसी विस्फोटक में कितनी तबाही करने की क्षमता है। इस पैमाने पर सेबेक्स 2 की क्षमता दोगुने से भी थोड़ा ज्यादा है।

सबसे ताकतवर विस्फोटक जो परमाणु आधारित नहीं है

भारत के सेबेक्स 2 का परफॉर्मेंस इतना हाई है कि यह दुनिया के सबसे शक्तिशाली गैरपरमाणु विस्फोटकों में से एक बन गया है। नौसेना ने सेबेक्स 2 का व्यापक परीक्षण करने के बाद इसके इस्तेमाल के लिए ओके कर दिया है। नई विधि से तैयार विस्फोटक सेबेक्स 2 की खासियत यह है कि यह बिना वजन बढ़ाए बम, तोपखाने के गोले और वॉरहेड्स की विनाशकारी शक्ति में जबर्दस्त वृद्धि के साथ क्रांति लाने में सक्षम है। इसी वजह से इसकी पूरी दुनिया में मांग हो सकती है। यानी, भारत के लिए रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में एक नया बाजार खुलने जा रहा है। दरअसल, दुनिया भर की ताकतें मौजूदा हथियार प्रणालियों को ज्यादा से ज्यादा घातक बनाने में जुटी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बेटे ने लोगों पर थार चढ़ाकर की थी दादागिरी भोपाल। शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी को आखिरकार प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नोटिस दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक से तीन दिन में जवाब मांगा है। नोटिस में कहा गया है कि विगत दिनों आपके द्वारा जो आचरण किया गया वह अत्यंत आपत्तिजनक है। यह पार्टी अनुशासन के अनुरूप नहीं है। दिन दिन के अंदर स्पष्टीकरण दें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। भाजपा विधायक ने कहा-अभी नोटिस नहीं मिला -इस मामले में प्रीतम लोधी ने कहा कि मुझे अभी तक कोई आधिकारिक नोटिस नहीं मिला है। -नोटिस मिलने के बाद ही पार्टी के सामने अपना पक्ष रखूंगा और उचित जवाब दूंगा। भाजपा विधायक ने एसडीओपी को दी थी धमकी -भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने एसडीओपी आयुष जाखड़ को धमकी दी थी। -एक वीडियो में वे कह रहे हैं कि करैरा के एसडीओपी के बंगले को 10 हजार लोगों को ले जाकर गोबर से भरवा देंगे। -मेरा मुक्का पहले ढाई किलो का था, अब यह ढाई सौ किलो का हो गया है। -विधायक ने कहा कि वे एसपी से पूछना चाहते हैं कि उन्हें दिल्ली से निर्देश कौन भेज रहा है। -क्या मोदी भेज रहे हैं, अमित शाह भेज रहे हैं या महाराज सिंधिया भेज रहे हैं? भाजपा विधायक ने कहा था-करैरा तेरे डैडी का नहीं भाजपा विधायक ने कहा था-करैरा तेरे डैडी का नहीं है एसडीओपी। -करैरा आएगा और चुनाव भी लड़ेगा। अगर तेरे डैडी में दम हो तो रोक लेना। भाजपा विधायक के बेटे ने थार से मारी थी टक्कर -16 अप्रैल को भाजपा  विधायक के बेटे दिनेश लोधी ने थार से पहले महिलाओं और बाईक सवार को टक्कर मार दी थी। -हादसे में 5 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर थार जब्त की थी। -जब लोगों ने टोका तो दिनेश लोधी ने कहा था-हॉर्न तो बजाया था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मांगी रिपोर्ट -बताया जाता है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मध्य प्रदेश इकाई से विस्तृत रिपोर्ट तलब की थी। -इसके बाद यह नोटिस जारी हुआ।