सुबह बजंरगियों ने निगमकर्मियों को पीटा, भारी मशक्कत के बाद रात 9.30 बजे तीन के खिलाफ दर्ज हो पाई एफआईआर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। अवैध रूप से संचालित गौशाला हटाने गए निगमकर्मियों को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार सुबह डंडों से पीटा। गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इसमें तीन निगमकर्मी घायल भी हुए, लेकिन एफआईआर दर्ज कराने में निगम के पसीने छूट गए। भारी मशक्कत के बाद रात 9.30 बजे तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो पाई।

निगम की शिकायत पर अन्नपूर्णा थाने में शाम को बजरंग दल के कार्यकर्ता विजय कालखोर, संजय महाजन और तेज सिंह राठौर और अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2), 296, 351 (2), 132, 110, 191 (2), 191 (3), 190 तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इनमें से 110 हत्या के प्रयास की धारा, जिसमें अधिकतम 7 साल की सजा हो सकती है। इसी तरह 191 (3) घातक हथियारों से दंगा करने की धारा है, जिसके तहत 5 वर्ष की सजा हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि सुबह करीब साढ़े 6 बजे सत्यदेव नगर और दत्त नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। निगमकर्मी गौवंश को गाड़ियों में भरकर ले जा रहे थे। इसी बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई का विरोध किया। निगमकर्मियों ने समझाया तो मारपीट करने लगे। डिप्टी कमिश्नर लता अग्रवाल के अनुसार 3 लोगों को चोटें आई हैं। 4-5 गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। जिन गौशालाओं पर कार्रवाई की गई है, उन्हें पहले भी नोटिस जारी किए जा चुके थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर, BCCI ने दी सफाई

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर को BCCI ने खारिज किया है। सचिव देवजीत सैकिया ने मैच स्थानांतरण की अफवाहों को निराधार बताया।

दिल्ली में ‘समाजवाद’…पत्रकार, नेता, वकील-सब हिरासत में!

दिल्ली में सरकार ने विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पत्रकारों, नेताओं और वकीलों को हिरासत में लिया। ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी कड़ी निगरानी रखी गई।