इंदौर में भाजपा नगर अध्यक्ष के लिए रायशुमारी, कई नेता दौड़ में, वर्तमान अध्यक्ष भी फिर से पाना चाहते हैं कुर्सी

Date:

इंदौर। भाजपा कार्यालय में इंदौर के नए नगर अध्यक्ष के लिए फिर से रायशुमारी शुरू हुई। रायशुमारी के लिए 84 नेताओं के नाम शामिल हैं। बुधवार को भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में कई नेतओं ने अपनी तरफ से नाम प्रस्तुत किए। बताया जाता है कि अधिकांश नेताओं ने तीन-चार नाम दिए हैं।

सत्र बताते हैं कि नगर अध्यक्ष पद की दौड़ में पूर्व विधायक जीतू जिराती और आकाश विजयवर्गीय के साथ ही दीपक जैन टीनू सहित की नेताओं के नाम शामिल हैं। दूसरी तरफ गौरव रणदिवे भी फिर से यह पद पाने की कोशिश कर रहे हैं। कई नेताओं की तरफ से उनका नाम भी दिया गया है। रायशुमारी में सांसद, मंत्री विधायक के अलावा पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, महापौर पुष्य मित्र भार्गव सहित आदि को शामिल किया गया है। इन नेताओं द्वारा दिए गए नामों को लिफाफे में बंद कर भोपाल भेजा जाएगा। नाम पर अंतिम मुहर भोपाल से ही लगेगी।

रणदिवे का दावा भी कमजोर नहीं

बताया जाता है कि रायशुमारी में शामिल कई नेता चाहते हैं कि गौरव रणदिवे को फिर से यह जिम्मेदारी दी जाए। इसका कारण उनके नेतृत्व में इंदौर में भाजपा का और मजबूत होना है। इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सभी सीटों पर कब्जा जमाया है, वहीं लोकसभा में भी सबसे ज्यादा वोटों से जीत हुई है। भाजपा ने सदस्यता अभियान में भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसलिए रणदिवे का दावा भी मजबूत है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर-पातालपानी के लिए ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू

इंदौर-पातालपानी ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू होगी। पर्यटकों को प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव मिलेगा।

जीतू पटवारी ने सीएम से इंदौर के नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी

नेहरू स्टेडियम की अनुमति को लेकर जीतू पटवारी ने सीएम से अपील की। राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' में युवाओं से संवाद करेंगे।

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’

राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले भाजपा और कांग्रेस में चिट्ठियों की जंग।

इंदौर में मौसम बदलने से वायरल बुखार के मरीज बढ़े

इंदौर में मौसम बदलने से वायरल बुखार के मरीज बढ़े। अस्पतालों में ओपीडी में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में उछाल।

भारतीय सेना का अभ्यास: यमुनानगर में दो जवान लापता, तलाश जारी

यमुनानगर में भारतीय सेना के अभ्यास के दौरान दो जवान लापता हो गए। घटना ने सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सीवीसी रिपोर्ट: अदालतों में लंबित 7200+ भ्रष्टाचार मामले

सीवीसी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के 7,229 लंबित मामले। इनमें 409 मामले दो दशक से अधिक समय से अदालतों में रुके हैं।

निरंजन बने साइबर सेल एडीजी, 30 सूबेदारों का प्रमोशन

मध्य प्रदेश में साइबर सेल एडीजी का पदभार निरंजन बी. वायंगणकर को सौंपा गया है। 30 सूबेदारों का प्रमोशन भी किया गया है।

बैंक यूनियनों की 11 सितंबर को हड़ताल, सेवाएं प्रभावित

बैंक यूनियनों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।