👉 यह भी पढ़ें:
- US-Iran War: अमेरिका-ईरान जंग हुई और खतरनाक, 5 घंटे की एयर स्ट्राइक के बाद भड़का Middle East Crisis, Crude Oil Price में बड़ा उछाल
- Saudi Arabia vs Houthi: सऊदी एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमला, Middle East में बढ़ा युद्ध का खतरा
- Saudi Arabia Oil Price Cut: 26 साल की सबसे बड़ी कटौती! क्या भारत में Petrol-Diesel और LPG होंगे सस्ते?
- US vs Iran: होर्मुज़ स्ट्रेट हमले के बाद अमेरिका का बड़ा एयर स्ट्राइक, बढ़ा मिडिल ईस्ट तनाव
- PM Modi-Iran President Call: पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति की अहम बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट और शांति पर बड़ा संदेश
- Iran-US Tension: ओमान के नए Oil Tanker Route से मचा बवाल, मिसाइल हमले से बढ़ा तनाव; ट्रंप ने दी सख्त चेतावनी
0:00 left
मध्य-पूर्व युद्ध का वैश्विक असर: तेल बाजार में उछाल,
अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमलों के बाद दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
सोमवार सुबह एशियाई बाजार खुलते ही ब्रेंट क्रूड और नायमेक्स लाइट स्वीट ऑयल में 10 फीसदी से ज्यादा की छलांग देखी गई, हालांकि बाद में कुछ गिरावट आई। सुबह 5 बजे तक ब्रेंट क्रूड लगभग 9 फ़ीसदी बढ़कर 79.30 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया, जबकि नायमेक्स करीब 8.5 फ़ीसदी की बढ़त के साथ 72.70 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर रहा।
इधर, ईरान और इजराइल के बीच संघर्ष जारी है और दोनों देश एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। इस टकराव की शुरुआत शनिवार सुबह हुई, जब अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई की।
इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई के मारे जाने की पुष्टि की गई है। इसके अलावा ईरानी सेना के चीफ ऑफ़ स्टाफ अब्दुल रहीम मौसवी और रक्षा मंत्री मेजर जनरल अज़ीज नासिरजादेह की भी मौत की खबर है।
विश्लेषकों के मुताबिक़, यदि यह संघर्ष लंबा खिंचता है तो वैश्विक ऊर्जा बाजार पर इसका असर और गहरा हो सकता है।



